09 April Rashifal: आज इन 5 राशि के जातकों पर भगवान की रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के हैं संकेत

09 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

09 अप्रैल 2021 राशिफल | 09 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज मन शांत रहेगा। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं,।जो बेहद शुभ साबित होगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में भारी लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु कहीं भी पैसा लगाने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिये। बेरोजगार जातकों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। सरकारी कामकाज पूरे होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के दिन की शुरुआत ताजगी से होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यस्थल में आपके कामकाज की तारीफ होगी। बड़े अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से दु:खद समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। बनते-बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को बिजनेस में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपका मन बेहद खुश रहने वाला है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही ना करें। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में धन लाभ मिलने की संभावना है। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक बिजनेस में पैसा लगाने की सोच सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव होने की संभावना है। कार्यस्थल में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। अगर संभव हो सके तो आज आप फैसला ना लें तो ही बेहतर रहेगा क्योंकि आज का दिन शुभ नहीं है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। वाहन सुख का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जो आपको सफलता की तरफ आगे ले जाएगी। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। अगर आपका कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो उसमें जीत पक्की है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का अपने क्रोधी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। अचानक किसी खास रिश्तेदार से मुलाकात करके आपका मन बेहद खुश रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस में अधूरे कार्य पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं।