9 अगस्त 2022 राशिफल: आज 2 राशि वालों के लिए वरदान साबित होगा दिन, बड़ी मात्रा में हाथ लगेगा धन

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 9 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक साबित होगा। आपके मन में अच्छे विचार आएंगे, जिसकी वजह से आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय दूसरों की सेवा करने में व्यतीत करेंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजन की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बनाएंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आसपास का वातावरण अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को थोड़ा सतर्क रहना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। आपको बाहर के खानपान से भी परहेज करने की जरूरत है। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अधूरे कामों को पूरा करने में दोस्तों की सहायता मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। अचानक ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आप पूरे उत्साह और जोश से भरे हुए नजर आ रहे हैं लेकिन आप किसी भी काम को बिना सोचे समझे मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी। राजनीति में कार्यरत व्यक्ति यदि एक पार्टी को छोड़कर दूसरे को ज्वाइन करना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ समय रुकना होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। दोपहर के बाद आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने से आपका तनाव थोड़ा कम हो जाएगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आप अपनी समझदारी का परिचय देते हुए इस स्थिति से आसानी से बाहर निकल पाएंगे। यदि आप कोई साझेदारी में काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है, जिसकी वजह से उन्हें घर से दूर जाना पड़ेगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान रखना होगा अन्यथा वह किन्ही गलत कामों की तरफ अग्रसर हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा वाद विवाद हो सकता है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। मन में कुछ नए विचार आएंगे, जिन्हें आप व्यवसाय में लगाकर लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है। घर परिवार का माहौल ठीक रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें अपनी कोशिश जारी रखनी होगी, बहुत ही जल्द अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नहीं है इसलिए बिल्कुल भी मत कीजिए। आपके सभी काम समय से पूरे होंगे लेकिन आपके कुछ कड़वे वचन आपके किसी मित्र से दरार पैदा करा सकते हैं इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपको किसी दूसरे को सलाह देने से बचना होगा। माता जी की अचानक तबीयत खराब हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी परेशान होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कामकाज में आपको ध्यान केंद्रित करना होगा। किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कामकाज में मनचाही सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी ठीक रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है, उन्हें मन मुताबिक काम मिलने की वजह से मन प्रसन्न होगा। आप मीठी मीठी बातें करके आसपास के लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। जो व्यक्ति नौकरी के साथ-साथ किसी ऑनलाइन कार्य को करना चाहते हैं, तो वह भी उसमें सफल होंगे। लेकिन आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों में यदि कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें दोनों पक्षों की बात सुनकर ही किसी को कुछ बोलना बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप पूरे उत्साह से भरपूर नजर आ रहे हैं। कुछ अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। किसी पुराने निवेश का बड़ा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। यदि आप समाज सेवा में कार्यरत हैं, तो आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से सबका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के रिश्ते मिलेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा।