9 फरवरी 2023 राशिफल: आज इन 3 राशियों के लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा दिन, साथ देगी किस्मत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 9 फरवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज सुबह आपको कोई अशुभ समाचार मिल सकता है, जिससे पूरे दिन आप काफी चिंतित रहेंगे। रुके हुए कामों के लिए अधिक भागदौड़ बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति होती नजर आ रही है लेकिन आप कुछ बेवजह की चिंताओं में पड़कर अपने काम से ध्यान हटा सकते हैं, जो आपके लिए परेशानी जनक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी जरूरी काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। काफी लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत करा सकते हैं। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत होगी। आप अपने छिपे हुए टैलेंट को भी बाहर निकालेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किस्मत का पूरा सहयोग प्राप्त होने वाला है, जिससे आप अपने क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज काम के सिलसिले में समय बहुत अच्छा रहेगा। आपकी कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है। अगर कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो वह भी समाप्त हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की सहायता से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। ईश्वर की भक्ति से मन को शांति मिलेगी। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। अचानक आर्थिक मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। जो व्यक्ति नौकरी कर रहे हैं, उन्हें तरक्की मिल सकती है। विदेश से आयात निर्यात का व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आप अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। संतान से आपकी किसी बात पर झड़प होगी। माता-पिता से आज आप यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आज किसी भी अजनबी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी फिजूलखर्ची अधिक रहेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च पर कंट्रोल रखें। आप अपनी चतुराई से रुके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान थे, तो वह पहले से बेहतर रहेगी। लेकिन आपको संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आप किसी नई योजना में धन निवेश करने का सोच विचार करेंगे, जो आपके लिए अच्छा साबित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। घर परिवार में चल रही समस्याएं दूर हो जाएंगी। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में भी आप अच्छा नाम कमाएंगे। लेकिन आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें और तले-भुने भोजन से आप किसी सेहत संबंधित समस्या के शिकार हो सकते हैं। कुछ अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाली है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे, जिससे आपका मन हर्षित रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। आपका कोई लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें। नौकरी के क्षेत्र में आपको अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे करने होंगे, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आप किसी नए काम में हाथ आजमाने की सोच रहे थे, तो आज उसे भी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले की तुलना से काफी बेहतर रहेगा। आपके खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी इसलिए आप टेंशन फ्री रहेंगे। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। भाई बहनों से चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे। आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। इसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलता नजर आ रहा है। आप अपनी किसी पुरानी योजना को सफल कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन ढेरों खुशियां लेकर आया है। आपको किसी दोस्त की ओर से कोई अच्छी बात सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य कार्य में भी लगाएंगे। यदि आपने किसी से वादा किया है, तो उसे समय रहते पूरा जरूर कीजिए। मानसिक शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके साथी भी आपके काम में पूरा साथ देंगे। यदि आप किसी बात को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह चिंता भी दूर हो जाएगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके दोस्तों में इजाफा होगा लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति अपने साथी के व्यवहार को लेकर थोड़ा परेशान चल रहे थे, तो वह उनसे बातचीत जरूर करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।