9 July Rashifal: इन 2 राशि वालों का दिन रहेगा उदास लेकिन इन 4 राशियों को हर तरफ से मिलेगा शुभ समाचार

9 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

9 जुलाई 2021 राशिफल | 9 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज कई परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है, जिसको लेकर आपका मन काफी उदास रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता नहीं मिल पाएगी। कुछ व्यक्ति आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए मामलो में अधिक फायदा मिलने की उम्मीद है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने के योग है। परिवार से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार से जुड़े हुए जातकों को अच्छा फायदा मिलेगा। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। खास व्यक्तियों से मुलाकात होगी जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। उन्नति के नए-नए मार्ग खुल सकते हैं। आप अपने लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों की सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए कामों में उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको बेहतरीन फल मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे इसलिए आप इसका फायदा जरूर उठाएं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। जो जातक काफी लंबे नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक अपनी चतुराई से हर काम में सफलता हासिल करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको किसी काम का शानदार परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन अति प्रसन्न होगा। धन कमाने के कई तरीके मिलेंगे। आप अपने पुराने कर्ज के भरपाई कर सकते हैं। युवाओं के करियर में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातक थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि आपको घाटा हो सकता है। शादीशुदा जिंदगी में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। किसी भी यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज सफलता के कई सुनहरे मौके मिल सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। ऑफिस के काम आप बेहतरीन तरीके से पूरा करेंगे। आज ख़ास व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के आसपास वातावरण सुखमय रहने वाला है। आप जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। कारोबार में अच्छा फायदा मिलेगा। सोचे हुए कामों में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। आप अपने दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पास में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के घर परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। घर के किसी सदस्य से ख़ास खुशखबरी मिलने की संभावना है। बिजनेस अच्छा चलेगा। काम के सिलसिले में नई-नई जानकारियां आपको मिल सकती हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।