9 सितंबर 2022 राशिफल: आज शुभ योग बनने से 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, हर काम में मिलेगी सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 9 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। बच्चों की तबीयत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना नजर आ रही है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। कामकाज में की गई मेहनत से का अच्छा फल मिलेगा। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग बने हुए हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को किसी ने पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण उनका स्थानांतरण भी हो सकता है। शरीर में थोड़ी थकान महसूस होगी, लेकिन आप बहुत ही जल्द रिलैक्स महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कामकाज में चल रही बाधाएं खत्म होंगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, यही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव लेकर आया है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। कामकाज में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर मुकाबला करें। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके जीवन में कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं, जिसका समाधान करने के लिए आप अधिक भागदौड़ करेंगे। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। धन संबंधित मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। घर के बढ़ते खर्चों को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी आमदनी और खर्च का बजट बना कर चलना होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का दिन सामान्य रहेगा। आपको कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको पिताजी की बातों को समझना होगा, तभी आप बिजनेस में अच्छी तरक्की प्राप्त कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप अपने सभी अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी और उन्हें कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जाएगा। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरा करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फल प्राप्त होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी धन लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। विशेष और अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक बिजनेस में आप अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी नए संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। सॉफ्टवेयर कंपनियों में कार्यरत व्यक्तियों को कोई लाभ मिल सकता है। आप कार्य क्षेत्र में अपनी बुद्धि व विवेक से काफी कुछ प्राप्त कर सकते हैं। बड़े अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आप अपने सभी कार्य पूरे जोश के साथ पूरा करेंगे। पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरा करेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन बहुत खुश होगा। बेरोजगार व्यक्ति आज परेशान तो रहेंगे, लेकिन उन्हें कोई छोटा मोटा काम मिलने से वह अपनी दैनिक खर्च निकाल पाएंगे। आपको कानूनी मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा क्योंकि आपके रूखे व्यवहार के कारण कार्य क्षेत्र में कोई बनती हुई डील भी बिगड़ सकती है। जो व्यक्ति सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, वह जल्दीबाजी के चक्कर में किसी काम को खराब कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो वह आपको अच्छा लाभ दे सकता है। आप भविष्य के लिए भी धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो उसमें आप सफल जरूर होंगे क्योंकि आपको कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, जिसकी वजह से आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होगी। आपको संतान के करियर में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार को लेकर की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरा कर सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है, आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज दिन की शुरुआत कमजोर रहने के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ कार्य करने वाले व्यक्ति किसी बड़े मुनाफे की ओर आगे बढ़ेंगे, जिसमें उनको जरूरी कागजातों पर जरूर ध्यान देना होगा। आज आपके सामने कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उनका डटकर सामना करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।