90 के दशक के वे बॉलीवुड एक्टर्स जिन्होंने कई हिट फिल्में दी लेकिन फिर भी हो गए बर्बाद

अक्सर हम देखते हैं कि महिलाओं को फिल्म इंडस्ट्री में काफी कुछ सहना पड़ता है। जिसके बाद तंग होकर आखिर में वे इंडस्ट्री ही छोड़ देती हैं। बॉलीवुड को यूं तो पुरुष प्रधान इंडस्ट्री माना गया है। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। सिर्फ एक्ट्रेसेस ही नहीं बल्कि कितने ही ऐसे एक्टर्स हैं जिन्हें वो पहचान नहीं मिल पाई और उसके बाद वे फिल्मों से दूर हो गए। हालांकि उनकी कुछ फिल्मों ने लोगों को काफी प्रभावित भी किया लेकिन फिर भी उनकी किस्मत यहां कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

1. बॉबी देओल

बॉबी देयोल उन एक्टर्स में आते हैं जिनके पिता धर्मेंद्र अपने ज़माने के सुपरस्टार थे। जिनकी मां हेमा मालिनी मशहूर एक्ट्रेस रही हैं और भाई सनी देयोल ने भी फिल्मों में खूब नाम कमाया। लेकिन फिर भी बॉबी देयोल की किस्मत ने फिल्म इंडस्ट्री में उनका साथ नहीं दिया। बॉबी एक बाल कलाकार के तौर पर ही फिल्मों में आ गए थे। फिल्म बरसात के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। लेकिन बाद भी उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि अब 51 साल के हो चुके बॉबी देयोल एक फिर बार नेटफ्लिक्स मूवी क्लास ऑफ़ 83 और वेब सीरीज़ आश्रम में नज़र आए। जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को काफी प्रशंसा मिली।

2. हिमांशु मलिक

फिल्म ‘कामसूत्र: ए टेल ऑफ लव’ से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले हिमांशु मलिक एक एक्टर, निर्माता और पटकथा लेखक हैं। उनके लिए कहा जाता था कि उनका करियर फिल्म इंडस्ट्री में शानदार रहेगा। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। आज वे 46 साल के हो चुके हैं। और फिल्मों से दूर हैं।

3. कुमार गौरव

कुमार गौरव मशहूर अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे हैं। फिल्म लव स्टोरी से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। लेकिन बाद में उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। आज वे 60 साल के हैं और उनका खुद का बिजनेस है।

4. चंद्रचूर सिंह

चंद्रचूर सिंह एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने माचिस और द रिलेटेंट फंडामेंटलिस्ट जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया। लेकिन बाद में उनका करियर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया और चंद्रचूड़ फिल्मों से दूर हो गए। हालांकि एक अर्से बाद फिर से चंद्रचूड़ एक्टिंग की दुनिया में लौट आए हैं। उन्हें वेब सीरीज आर्या में एक महत्वपूर्ण भूमिका को निभाया।

5. राहुल रॉय

फिल्म आशिकी फेम राहुल रॉय को भला कौन भूल सकता है। लेकिन एक सुपरहिट फिल्म देने के बाद ही जैसे राहुल रॉय का करियर भी ठप्प हो गया। उन्हें फिल्मों में ज़्यादा काम नहीं मिला। हालांकि एक दौर में वे बड़े डिमांडिग एक्टर हो गए थे। हर डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहता था।

6. विवेक मुशरान

विवेक मुशरान के नाम एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है। जिसका नाम है सौदागर। इसके बाद उन्होंने दो चार फिल्मों में और काम नहीं और फिर बॉलीवुड से गायब हो गए।

7. अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 1997 में फिल्म हिमालयपुत्र से किया था। उन्होंने दिल चाहता है रिलीज़ होने तक अपने अभिनय कौशल के लिए प्रशंसकों से मिश्रित समीक्षा प्राप्त की।बाद में, अक्षय स्क्रिप्ट से चूजी हो गए और कई अच्छी और यादगार फिल्में कीं। लेकिन फिर ये भी फिल्मों से दूर हो गए।