01 सितंबर 2021 राशिफल: इन 5 राशियों का शुरू हुआ शानदार समय, हर कदम पर भाग्य देगा साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 01 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक मामलों पर ध्यान देना होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। किसी पुरानी बात को लेकर मन बेचैन हो सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का आज का दिन खास रहेगा, लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव से दूसरे प्रभावित होंगे। बैंक से जुड़े हुए लेनदेन में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिल बेहद चुनौतीपूर्ण रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। घर का माहौल सामान्य रहेगा। अचानक कोई दुखद समाचार मिलने की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। आप अपने भविष्य को देखते हुए नई योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। अनजान व्यक्ति को पैसा उधार देने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। अचानक ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। किसी खास दोस्त से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिल सुखद रहने वाला है। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। निजी जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन-मुताबिक परिणाम मिलने की संभावना है। छोटे-मोटे कारोबारियों का लाभ बढ़ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा किसी के साथ विवाद होने की संभावना नजर आ रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। कारोबार में बरकत होगी। आपका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। कठिन परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपके कामों की तारीफ हो सकती है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। भाग्य प्रबल रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थी वर्ग के व्यक्ति पढ़ाई में पूरा ध्यान देंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज धन से जुड़े हुए मामले में फायदा मिलने के योग हैं। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। कामकाजी महिलाओं को आज तरक्की मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। शाम को दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने कामकाज में व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवार वालों के लिए समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो सकता है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें। पिताजी से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चे पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेने से बचना होगा। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं, यात्रा के दौरान बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी सहायता मिलेगी। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखें। माता जी से प्यार और सहयोग मिलेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखनी होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)v

आज आपका समय मध्यम व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। कुछ जरूरी कामों में साथियों की मदद मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी। काम में आपके द्वारा की गई मेहनत का अधिक लाभ मिलेगा। नौकरी बदलने का विचार बना रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। अगर कोई कोट कचहरी का मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने कामकाज पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई महत्वपूर्ण कार्य कठिन मेहनत करने के बावजूद भी विलंब हो सकता है, जिससे मन काफी चिंतित रहेगा। परिवार वालों के साथ घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का आज का दिन सामान्य रहेगा, आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए।