राशिफल: पितृ पक्ष का चौथा दिन इन 6 राशियों के लिए रहने वाला है दिक्कतदायी, स्वास्थ्य होने वाला है नासाज़

मेष

आपकी राशि के लोगों का आज का दिन थोडा दिक्कतों भरा रहने वाला है| आप आज के दिन ऐसे में थोडा परेशान और चिडचिडे भी हो सकते है| आज जीवनसाथ पर आपको अपना क्रोध निकालने से खुद को रोकना है नहीं तो रिश्ते में दरार आने के असर हैं| आर्थिक दृष्टि से दिन लगभग सामान्य ही रहने वाला है|

वृष

आज का दिन आपकी राशि के जातकों के लिए थोड़ी दिक्कतें लेकर आने वाला है| आज जीवन में आप पैसों के मामले में तंगी के हालात देखने वाले हैं| आज इस के साथ आपके पार्टनर संग सम्बन्धों में मिठास आने की संभावनाएं हैं जिनकी वजह से आप आज काफी खुशहाल रहने वाले हैं|

मिथुन

आज का दिन विशेष तौर पर छात्रों के लिए बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है| आज छात्रों को किसी बड़े या नये क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग है| आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहद ही अच्छा रहने वाला है| हालाँकि आज का दिन स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में कुछ नकारात्मक हालात बना सकता है|

कर्क

आपकी राशि के लोगों का आज का दिन काफी हद तक सामान्य रहने वाला है| आज अपनों में या फिर किसी करीबी की सेहत में आपको बदलाव देखने को मिलने वाला है जिसके चलते आप काफी परेशान रहने वाले हैं| लेकिन पैसों के मामले में आज का दिन काफी अच्छे संकेत दे रहा है और कहीं से फंसे पैसे मिलने के भी आज आसार हैं|

सिंह

आज का दिन आपकी राशि के जातकों के जीवन में कोई नयी परेशानी लेकर आने वाला है| आज किसी अनावश्यक विवाद में पड़कर अपना वक्त जाया करने से आपको आर्थिक संकटों में डाल सकता है| जमीन जायदाद से जुड़े फैसलों को लेने से पहले आज किसी बड़े बुज़ुर्ग की राय लेना आज कारगर साबित होगा|

कन्या

आज आप पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरे रहने वाले हैं| आज का दिन ऐसे में आपका काफी अच्छा गुजरने वाला है और साथ ही आज आपके कई रुके हुए कार्य भी पूर्ण होने के योग हैं| आज का दिन साथ ही भाग्योदय मिलने के संकेत भी दे रहा है जिसके कारण दिन और अच्छा बनने वाला है|

तुला

आज आपके किसी मित्र या करीबी के स्वभाव में अंतर देखने को मिलने वाला है| जिसके चलते आज आप काफी दुखी रहने वाले हैं और मन भी द्रवित हो सकता है| समय के साथ आज आपको भी खुद में कुछ बदलावों की जरूरत है नहीं तो आपी भावनाएं काफी गहरे तरीके से प्रभावित होने वाली हैं|

वृश्चिक

आपकी राशि के लोगों को आज का दिन स्वास्थ्य से जुडी मामूली समस्याएं दिखाने वाला है| ऐसे में आज जितना अधिक हो सके आपको काम के चक्कर में न पड़ते हुए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है| आज लेकिन आपके प्रेमी या जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलने वाला है|

धनु

आपकी राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है| आज का दिन नये शादीशुदा जीवन में प्रेम और मधुरता ला सकता है| किसी अनावश्यक विवाद में पड़ना या फिर ध्यान भटकना आज आपको दिक्कतों में डाल सकता है| आज आपको काम पर अधिक से अधिक केन्द्रित रहने की जरूरत है|

मकर

आज के दिन आपकी राशि केर लोगों को घर से दूर गुज़ारना पड़ सकता है| इसका कारण व्यापार या नौकरी से जुडी कोई आकस्मिक यात्रा रहने वाली है| ऐसे में आप आज थोडा चिडचिडा और परेशान सा भी महसूस करने वाले हैं| लेकिन आज बड़े बुजुर्गों से मिली कोई सलाह आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाली है|

कुम्भ

आपकी राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़े तनाव और चिंताओं संग आने वाला है| आज आप मानसिक तौर पर थोडा परेशान या चिंतित रहने वाले है| कोई व्यापार या नौकरी से हुदा ख्याल आज आपको अंदर अंदर से परेशान करने वाला है| हालाँकि आर्थिक जीवन पर इसका कोई असर नहीं नजर आ रहा है|

मीन

आज आप पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरे रहने वाले है जिसके चलते आपका कोई मनचाहा काम आज पूर्ण होने के प्रबल योग हैं| प्रेम सम्बन्धों में आज का दिन बहुत ही अच्छे योग दिखा रहा है जिसके चलते आप काफी खुशहाल महसूस करने वाले हैं| प्रेमी का साथ आज कई मुश्किलें भी हल कर सकता है|