1 अगस्त 2021 राशिफल: महीने का पहला दिन 6 राशियों के लिए रहेगा लाभदायक, लेकिन इन्हें हो सकती है दिक्कत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 1 अगस्त 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर साबित होगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे करेंगे, जिसका आपको बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। सकारात्मक सोच की वजह से आपको हर क्षेत्र में अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कुसंगति से दूर रहें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार वालों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। किसी खास रिश्तेदार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अजनबी व्यक्तियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आप अपनी चतुराई के बल पर कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर घर के परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है. बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अगर आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लीजिए। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान देना होगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन चिंतित होगा। जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए आप किसी के दबाव या जल्दीबाजी में फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मदद मिलने की संभावना नजर आ रही है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ खूब हंसी-मजाक कर सकते हैं, इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के व्यक्ति प्रभावित होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन तनाव में व्यतीत होगा। किसी खास मित्र से बहस हो सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। गरीबों की सहायता कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। कोई भी जोखिम वाला कार्य करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। संपत्ति के मामले में लाभ मिलने की उम्मीद है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की जरूरी योजनाओं पर फोकस कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। खास व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को कामकाज में किसी भी प्रकार की जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा काम बिगड़ सकता है। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा। रुके हुए कामों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। संतान पक्ष की कामयाबी से आपका मन प्रसन्न होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के ऊपर आज किस्मत मेहरबान रहने वाली है। धन लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापार ठीक चलेगा, लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। सगे संबंधियों से मिलना जुलना हो सकता है। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा होगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आप अपने प्रयासों के चलते लाभ प्राप्त करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। आप अपने ज्यादातर कार्य आसानी से पूरे करेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपने सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जमीन या मकान खरीद सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन सुखद रहेगा। परिवार वालों के साथ खुशहाल समय व्यतीत करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। किसी मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। भाई बहनों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।