1 दिसंबर 2021 राशिफल: महीने का पहला दिन इन 6 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, धन लाभ के बने योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 1 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। समाज के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। किस्मत पूरा साथ देगी। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए आपको धैर्य बनाए रखना होगा। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है, आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कामकाज की योजनाओं पर फोकस करने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लीजिए। रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। भाइयों की पूरी मदद मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में आपको मन मुताबिक कार्य करने को मिल सकता है, जिसकी वजह से आपका मन खुश होगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए बनाए रखें। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। आप अपनी चतुराई से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन खुश होगा। नए-नए व्यक्तियों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दोस्तों में इजाफा होगा। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलने वाला है। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से जांच पड़ताल जरूर करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। कमाई के जरिए हाथ लग सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने की उम्मीद है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सबसे आगे रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आमदनी बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बन सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आप अपनी सकारात्मक सोच की वजह से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अविवाहित व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। संतान के उत्तरदायित्व की पूर्ति होगी। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। घर के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। छोटे भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अचानक संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार को देखते हुए आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय मत लीजिए। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा ना दें। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करने वाले हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। भविष्य से जुड़ी हुई योजनाओं को लेकर परिवार वालों के साथ विचार विमर्श कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन कुछ खास लेकर आया है। मानसिक चिंता से छुटकारा मिलेगा। काम से जुड़ी हुई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसकी वजह से आपका मन बहुत खुश होगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। किसी पुरानी योजना का अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है।