1 फरवरी 2022 राशिफल: महीने का पहला दिन आप सभी के लिए रहेगा कैसा और किनकी चमकेगी किस्मत, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 1 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। परिवार वालों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अगर आपने पहले कोई पैसा निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। व्यापार में धन की प्राप्ति के सभी रास्तों पर आसानी से चल पाएंगे, जिसकी वजह से आप धन लाभ भी अधिक कमा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद उत्तम रहेगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आज किसी भी कार्य को पूरा करने में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। अचानक किसी बात को लेकर मानसिक चिंता बढ़ सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। जरूरी मामले में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर करें। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अचानक दूर संचार माध्यम से अशुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मानसिक परेशानी अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वह प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको जल्दीबाजी में किसी भी निर्णय को लेना ठीक नहीं है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। भाई बहनों की पूरी मदद मिलेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप अपने सभी जरूरी काम खुद पूरे करें। काम के सिलसिले में किसी से ज्यादा उम्मीद करना ठीक नहीं है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। व्यापार में लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आज आपको व्यापार के शत्रुओं से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत ,है क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे इसलिए उनसे बचना बेहतर रहेगा। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आप के मान-सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। जो व्यक्ति सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनको मनपसंद कार्य मिलने से वह कार्य समय पर समाप्त करने में सफल होंगे, जिससे उनके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभ मिल सकता है। अगर आप कोई जोखिम लेना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। काफी लंबे समय से चली आ रही मानसिक चिंता दूर हो सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेना पड़ सकता है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएँ। घर में हवन, पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने की वजह से आपका मन हर्षित होगा। घरेलू सुख-शांति बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। व्यापार में लाभ के कई दरवाजे खुले रहेंगे। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग हैं। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।