1 जनवरी 2022 राशिफल: नए साल का पहला दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें सभी राशियों का हाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 1 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको कठिन विषय पर अधिक फोकस करना होगा। अचानक दूर संचार माध्यम से दु:खद समाचार मिलने की संभावना है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा उनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जिसके कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बने रहेंगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। धन कमाने के जरिए मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। खानपान में रूचि बढ़ सकती है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिवार वालों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों के साथ किसी मीटिंग में जाना पड़ सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना ठीक नहीं है। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी दिखानी होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मानसिक परेशानी अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन होगा। कुछ जरूरी कामों में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी निराशा हाथ लग सकती है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आमदनी अच्छी रहेगी। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। शाम के समय कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। व्यापार में किसी बात को लेकर दिक्कत खड़ी हो सकती है, जिसको सुलझाने में आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आने की आशंका है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। भाई-बहनों की सहायता से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर के छोटी पार्टी का प्रोग्राम बना सकते हैं। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च होगा, जिसके कारण आप चिंतित हो सकते हैं लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। अनजान व्यक्तियों की बातों में ना आएं अन्यथा नुकसान हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नौकरी क्षेत्र के लिए दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलेगी, वेतन में वृद्धि जैसे कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा लेकिन पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा वरना हानि हो सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा, जिससे आपका मन बहुत खुश होगा। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दोस्तों में इजाफा होगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा, आपको भरपूर लाभ दे सकता है। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं।