1 मार्च 2022 राशिफल: आज इन चार राशि वालों का जागेगा सोया भाग्य, मेहनत लाएगी रंग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 1 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप बाहर के भोजन से परहेज कीजिए अन्यथा गैस, पेट दर्द, अपच आदि जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। पैसों का उधार लेनदेन ना करें। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज गृहस्थ जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए कुछ परेशानी भरा दिन रहने रह सकता है, जिसकी वजह से मानसिक चिंता अधिक रहेगी। जीवनसाथी से वाद-विवाद होने की आशंका है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अधूरे काम सहकर्मियों की मदद से पूरे हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। धन कमाने के मार्ग हासिल होंगे। कारोबार में बरकत होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ससुराल परसों से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत खास रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है जिससे आपका मन हर्षित होगा। करियर में तरक्की करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। किस्मत पूरा साथ देगी। जीवन साथी की सेहत में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलने वाला है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को सावधान रहना होगा क्योंकि गुप्त शत्रु आपके काम बिगाड़े की पूरी कोशिश कर सकते हैं इसलिए आज आपको अपने कान और आंख दोनों को खुले रखकर ही कार्य करने होंगे, नहीं तो आप उनके चंगुल में फंस सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, तभी आप कमजोर विषय पर पकड़ बनाने में कामयाब रहेंगे। पिताजी की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। आज आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। अगर आप कोई साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। अजनबी लोगों पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा धोखा मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने करियर के क्षेत्र में अपार सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में धन लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत में सुधार आने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का दिन बेहतर रहेगा। आप अपने कारोबार में मन मुताबिक सफलता देख सकते हैं। आज आप अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जिस भी नए कार्य को शुरू करेंगे, उसमें सफलता जरूर हासिल होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिल सकता है। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों के साथ सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करने वाले हैं। अधूरे काम अपनी मेहनत से पूरा कर सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलने वाला है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका भाग्य प्रबल नजर आ रहा है। व्यापार में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।