01 नवंबर 2021 राशिफल: माह के पहले दिन इन 2 राशि वालों को कहीं से होगा धन लाभ, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 01 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। व्यापार में कुछ नई योजनाओं से भारी मुनाफा मिल सकता है। विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने जरूरी कामों पर फोकस कर सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों की मदद से कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहायता प्राप्त होगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपकी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी से चल रही बहसबाजी खत्म हो सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। घर के किसी सदस्य की उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने की संभावना है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा व्यस्त भरा रहेगा। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। संतान की तरफ से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन बहुत खुश होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जिसकी वजह से आप बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। किसी खास मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। व्यापार को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मात्रा में लाभ मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी की पूरी सहायता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जरूरी कामों में सहकर्मियों की मदद मिल सकती है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना मिलेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी चिंता से भरा नजर आ रहा है। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप निवेश ना करें क्योंकि आपका पैसा डूब सकता है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। ससुराल पक्ष से सहायता मिलेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। रोजगार की दिशा में जो व्यक्ति कार्यरत हैं, आज उनको निराशा हाथ लग सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। परिवार वालों के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। अगर आपने कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य को आप अपने आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचें अन्यथा धन हानि होने की आशंका है। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। प्रेम जीवन में सुधार आ सकता है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग नजर आ रहे हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शुभ फल लेकर आया है। धन कमाने के बहुत से मार्ग हासिल होंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में गुरुजनों की मदद मिल सकती है। घर परिवार में लंबे समय से चल रही परेशानी का समाधान निकल सकता है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है।