01 अक्टूबर 2021 राशिफल: महीने का पहला दिन 3 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, सुनने को मिलेगा कुछ अच्छा समाचार

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 01 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला व्यतीत होने वाला है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। कामकाज की बाधाएं दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। संतान की तरफ से थोड़ी परेशानी बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अति उत्तम रहेगा। दूर संचार माध्यम से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। वाहन प्रयोग में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। पिताजी की सहायता से आपको अपने किसी काम में अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने के योग हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। खास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करते हैं तो इसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जरूरी कामों में सफलता हासिल होगी। करियर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। किसी खास मित्र से मिलकर आपका मन हर्षित होगा। कामकाज की जरूरी योजनाओं पर फोकस करना होगा क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। अनजान व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आप स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी के मामले में आपको लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं, जो फायदेमंद साबित होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। समाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। सरकारी कामकाज में सफलता हासिल होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कारोबार में बरकत होगी। संपत्ति में इजाफा होगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सकारात्मक रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं, इसलिए उनका फायदा उठाना चाहिए। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से सरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। संपत्ति के मामले में फायदा मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा हुआ अगर वाद विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। घर परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। बिजनेस के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। अनजान व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी आपको सफलता मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मंगलमय रहने वाला है। परिवार वालों के साथ किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा हो सकती है, जिससे परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश नजर आएंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। सफलता के मार्ग मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन कमाने के जरिए बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अपार सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपके द्वारा कामकाज के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं सफल साबित होंगी। खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग नजर आ रहे हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। वेतन में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा पैसा फंस सकता है। व्यापार को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।