10 अप्रैल 2022 राशिफल: आज हंसी-खुशी बीतेगा इन 4 राशियों का दिन, रुपयों-पैसों की तंगी होगी दूर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 10 अप्रैल 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप अपने घर के कामों में थोड़ा व्यस्त रहेंगे। पिताजी आपके किसी जरूरी काम में मदद कर सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। बड़े भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा नजर आ रहा है। आप अपनी मेहनत से अधूरे कामों को पूरा करेंगे। आज हर चीज बेहतर ढंग से होती हुई नजर आ रही है। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बच्चों के करियर के लिए अच्छी सलाह खास लोगों से मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आप अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें। भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। नए-नए कामों में रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। कारोबार में आज किसी नए काम की डील होने की संभावना बन रही है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी करने की आवश्यकता है। आमदनी को ध्यान में रखते हुए खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। करियर को सही दिशा देने के लिए आज आप कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं। कार्यों में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा, जिससे आपको खुशी प्राप्त होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मानसिक परेशानियां काफी हद तक कम रहेंगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। काम के मामले में आपको अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क बढ़ाने की आवश्यकता है। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। किसी खास मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित होगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करें। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी फेरबदल वाला रहेगा। आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जरूरी कामों की योजनाओं पर फोकस करने की आवश्यकता है। अविवाहित व्यक्तियों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। बिजनेस से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से पढ़ लें अन्यथा भविष्य में परेशानी हो सकती है। आप अपने खान-पान में सुधार करें। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आ सकती हैं। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज जीवनसाथी की मदद से आपको अपने व्यापार में भारी लाभ मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। बच्चे घर पर ही खेल-कूद में लगे रहेंगे, उनकी शरारतें आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन अच्छा नजर आ रहा है, साथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली बना रहेगा। परिवार सहित आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज सरकारी संस्थान से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे हैं। लवमेटस एक दूसरे से शादी की बात करेंगे। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों का दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके ऊपर माता रानी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जीवन की सारी परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। आज कुछ अच्छे काम में अपना सहयोग देंगे। इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। काफी लंबे समय से चल रही कोई स्वास्थ्य समस्या से आज राहत मिल सकती है। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। छात्रों को आज अपने गुरु का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लें। किसी मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करने की सोच सकते हैं। आपको अपने घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। शिक्षा के मामले में आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह से आज कोई महत्वपूर्ण कार्य सफल होगा।