10 जनवरी 2022 राशिफल: आज 4 राशि वालों पर होगी भोले बाबा की कृपा, आर्थिक तरक्की के बने योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 10 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार में तेजी आएगी। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। आर्थिक तरक्की के प्रबल योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन व्यवसाय की दृष्टि से उत्तम नजर आ रहा है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों को मन मुताबिक परिणाम मिलने के योग हैं। नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज कार्यभारित छुटकारा मिलेगा। मानसिक परेशानी दूर होगी। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कामों में थोड़ा धन खर्च हो सकता है। संतान की तरफ से टेंशन खत्म होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। काफी लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। किसी महिला मित्र की मदद से आपको लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन व्यापार की दृष्टि से अच्छा रहेगा। आप कोई नई योजना बना कर काम शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। बच्चों की इच्छाओं को पूर्ण कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में चुनौतियों से भरा रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। विषम परिस्थितियों में धैर्य से काम लेना होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को कोई उत्तम अवसर आ सकता है, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत ही बेहतर परिणाम लेकर आया है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो भविष्य में अच्छा फायदा देगा। खास व्यक्तियों से जान पहचान होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। आप अपने किसी भी काम को जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसके चलते कामकाज में अच्छे परिणाम मिलेंगे। विरोधी शांत रहेंगे। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। आपके साहस में बढ़ोतरी का दिन रहेगा, जिसकी वजह से आपके शत्रु भी आपके तेज से नष्ट होंगे और आपकी प्रगति के मार्ग में बाधाओं से आपको मुक्ति मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन खुश होगा परंतु इन सबके बीच आप अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे, जिसकी वजह से वह आपसे नाराज हो सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पूजा-पाठ में ज्यादा से ज्यादा व्यतीत होगा। धार्मिक व सामाजिक योजनाओं पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को सावधान रहना होगा, तभी वह अपने जीवन में तरक्की कर पाएंगे अन्यथा उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम रिश्ते आ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। आज आप अपने भविष्य की कुछ नई योजनाएं पार्टनर के साथ मिलकर बनाएंगे, जिसमें आपको लाभ जरूर मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस में तरक्की हासिल करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अगर आपका कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विशेष व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में तरक्की हासिल करेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी अवश्य सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जरूरी कामों पर फोकस करना होगा। नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को पदोन्नति व वेतन वृद्धि जैसी सूचना भी प्राप्त हो सकती है। भाई बहनों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में समय व्यतीत कर सकते हैं। पारिवारिक एकता बढ़ेगी।