10 नवंबर 2021 राशिफल: आज इन 2 राशियों को हो सकता है धन का नुकसान, सभी राशि वाले जानें अपना हाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 10 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपने कामकाज के प्रति काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जरूरी कामों में बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप अपनी सकारात्मक सोच के साथ कार्य कीजिए, इससे आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप किसी नई जगह पर निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु उससे पहले सोच-विचार जरूर करें अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिल सकता है। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। जरूरी कामों में सफलता हासिल हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अचानक कमाई के जरिए हाथ लग सकते हैं, जिससे आपकी घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। अजनबी व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है। नए व्यक्तियों पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना कर सकते हैं, जिसके चलते कोई नई जिम्मेदारी आपको सौंप सकते हैं। बिजनेस को बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार का सहारा लेना चाहिए। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी सेहत पर ध्यान दें। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में लगातार सफलता हासिल होगी। विशेष व्यक्तियों की मदद से करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी करने वालों को यही सलाह दी जाती है कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको फायदा जरूर मिलेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बन सकती है। व्यापार में लाभ होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप मानसिक रूप से काफी खुश नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। करियर को लेकर कई दिनों से परेशान चल रहे हैं, तो अब स्थितियां ठीक होती हुई नजर आ रही हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप अपने मनपसंद व्यंजन का आनंद ले सकते हैं। अचानक किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने किसी भी कार्य में लापरवाही करने से बचना होगा। कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है। वर्तमान समय में बॉस की गुड बुक की लिस्ट में जगह बनाकर रखनी होगी, वहीं बेहतर ऑप्शन मिलने के योग नजर आ रहे हैं। व्यापारियों का दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है, आपका काम मंदा रहेगा लेकिन आप निराश ना हों। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। करियर पेशा से जुड़े हुए व्यक्तियों को प्रमोशन पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अधिक अभ्यास करना होगा, तभी आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार करने वालों को लाभ होने की संभावना है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। धन हानि होने की आशंका है। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरा करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में आपके कार्यों की तारीफ होगी। आपका मन प्रसन्न होगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है, इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन उत्तम नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने घरेलू खर्चों पर काबू रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहना जरूरी है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करें। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें।