10 अक्टूबर 2021 राशिफल: आज इन 3 राशियों के अधूरे सपने होंगे पूरे, धन के मामले में रहेंगे भाग्यशाली

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 10 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक व्यतीत होने वाला है। धर्म-कर्म के कामों में अधिक मन लगेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति की खुशखबरी मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। संतान की तरफ से चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अपनी नई योजनाओं का अधिक फायदा मिलने की उम्मीद है। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मध्यम रूप से व्यतीत होगा। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना थोड़ा कठिन रहेगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आने की संभावना नजर आ रही है। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। घर के किसी सदस्य से शुभ सूचना मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। अचानक किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा चोरी होने का भय बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अजनबी व्यक्तियों के ऊपर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। किसी भी काम में आप जल्दीबाजी ना करें। महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से पहले सोच विचार जरूर कीजिए। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। किसी जरूरी काम में पिताजी की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। कई मामले में किस्मत साथ दे सकती है। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। छात्रों को कठिन विषय पर अधिक फोकस करने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। कामकाज में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी के क्षेत्र में शुभ सूचना मिल सकती है। पदोन्नति और वेतन वृद्धि दोनों में से कोई शुभ सूचना प्राप्त होने की संभावना नजर आ रही है। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है। काम के सिलसिले में नई योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको काफी सतर्क रहना होगा। कोई भी बड़ा काम करने की कोशिश ना करें। काम के सिलसिले में किसी के ऊपर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। आपको अपने सभी कार्य खुद पूरे करने होंगे। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। अचानक काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। यात्रा के दौरान बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। धन लाभ मिलने की उम्मीद है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू कामकाज में थोड़ा व्यस्त हो सकते हैं। भाई-बहनों की पूरी मदद मिलेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाओं पर भी निवेश करने का सोच विचार करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। काफी लंबे समय से चल रही पारिवारिक परेशानियों का समाधान निकल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद व्यंजन का आनंद ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम रूप से लाभदायक सिद्ध होगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। कामकाज की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।