10 सितंबर 2021 राशिफल: आज ग्रह-नक्षत्र बना रहे शुभ संयोग, जानिए किन राशि वालों का दिन रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 10 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। अगर आप कोई साझेदारी में काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। व्यापार की परेशानी दूर हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। संतान की सफलता से मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चो पर काबू रखें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय भी रहेंगे। थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। अचानक करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे, इसलिए इनका फायदा उठाना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। आपको नए अनुभव हासिल होंगे। संतान के प्रति चिंता दूर होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में छोटी बातों पर बहसबाजी ना करें। आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। शादीशुदा जिंदगी में कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों के साथ खुशी के पल व्यतीत कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें क्योंकि हानि होने की आशंका है। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपनी बातों से लोगों को आकर्षित कर सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आप अपने किसी भी महत्वपूर्ण काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है, कोई लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ बहसबाजी होने की संभावना है। आप अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो उस समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए समाज के कार्य में सहयोग देना चाहिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। निवेश से संबंधित मामलों में नई योजना बना सकते हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों से प्रभावित हो सकते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज भागदौड़ अधिक रहेगी परंतु उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। कार्य क्षेत्र में आपको चतुराई से काम लेना होगा। आपका मन इधर-उधर भटक सकता है। पुरानी टेंशन की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों को नुकसान होने की आशंका नजर आ रही है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज जीवनसाथी से पूरी मदद मिलेगी। कामकाज में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। खास व्यक्तियों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका भविष्य अच्छा फायदा मिलने वाला है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। निजी जीवन की कठिन परिस्थितियों से छुटकारा मिल सकता है। कारोबार अच्छा चलेगा। छोटे कारोबारियों को भारी मात्रा में लाभ मिलने की उम्मीद है। कामकाज में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके जरूरी कामों में मदद कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके मन में नए-नए आईडिया आ सकते हैं, जिनको फौरन लागू करने से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। बिजनेस में नए प्रयोग करने से बचना होगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। बिजनेस के क्षेत्र में लगातार प्रगति हासिल करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक रहेगा परंतु अनुभवी व्यक्तियों की सलाह एक बार जरूर ले लीजिए। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग नजर आ रहा है। क़ानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। आप कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। किसी भी यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा। छात्रों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।