11 जनवरी 2022 राशिफल: आज बजरंगबली इन 6 राशि वालों की मुरादें करेंगे पूरी, शानदार रहेगा दिन

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 11 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। व्यापार से जुड़ी हुई नई योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। व्यापार की परेशानियां दूर होंगी। लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अगर आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। अजनबी व्यक्तियों पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा धोखा मिल सकता है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। आप अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर आपको ध्यान देना होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। अचानक खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। विशेष व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे। सरकारी कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। अविवाहित व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे आप बेचैनी महसूस करेंगे। आपकी अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, साथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन के रिश्तो में मिठास बढ़ेगी। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कार्यालय में थोड़ा संभलकर रहना होगा क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि होने की आशंका नजर आ रही है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कीजिए, इससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में निराशा बनी रहेगी, साथी आपकी भावनाओं को अपनी बातों से ठेस पहुंचा सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। काम के सिलसिले में नई योजना बन सकती है, जो आगे चलकर अच्छा फायदा देगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलने वाला है। पहले किए गए निवेश का बेहतरीन लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही मत कीजिए। खास व्यक्तियों की मदद से करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दोस्तों में इजाफा होगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। संतान के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने का सोच रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। साझेदारी वाले व्यवसाय में अच्छा मुनाफा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। कड़ी मेहनत से आपको अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च पर काबू रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। नौकरी के नए अवसर या नौकरी प्रगति के कुछ मौके आपको मिल सकते हैं। व्यापार की बाधा दूर होगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।