11 मार्च 2022 राशिफल: आज इन 5 राशियों के जीवन की मुश्किलें होंगी दूर, बनेंगे हर एक काम

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 11 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने सभी कामों को समय पर पूर्ण कर सकते हैं। आप जिस क्षेत्र में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। नया वाहन खरीद सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूर्ण होने की संभावना है. नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आपको लंबे संघर्ष के बाद सफलता जरूर मिलती हुई नजर आ रही है। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। भाई बहनों का भरपूर सुख मिलता हुआ नजर आ रहा है। रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहे व्यक्तियों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से अगर कोई वैचारिक मतभेद चल रहा है, तो वह खत्म होगा। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आप अपने खर्चों पर काबू रखें अन्यथा आगे चलकर आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। आपको अपने जरूरी कार्यों पर ध्यान देना होगा। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी शांत रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आज आप कोई भी निवेश मत कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। व्यापार में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिले तो आप जरूर कीजिए। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। आप अपनी मेहनत से कठिन से भी कठिन कामों को आसानी से पूरे कर सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लाया है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए आप कहीं धन निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। छोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी।दोस्तों के साथ कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उन्नति से भरा रहेगा। कोई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। प्रॉपर्टी के कामों में अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप कहीं बड़ा निवेश कर सकते हैं। पिताजी के मार्गदर्शन से आप जिस भी काम को करेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। नए नए लोगों से मुलाकात होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को अपने जूनियर से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है अन्यथा कोई वाद विवाद होने की संभावना नजर आ रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलता हुआ नजर आ रहा है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को उत्तम लाभ की प्राप्ति होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अचानक किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। दान पुण्य के कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे, जिसकी वजह से आपके मन को सुकून मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने पार्टनर के साथ अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्ति किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहा वाद विवाद खत्म होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। कामकाज की परेशानियां दूर होंगी। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कमाई के नए जरिए हाथ लग सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों का दिन सामान्य रूप से रहने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मध्यम फलदाई रहेगा। जीवनसाथी के करियर में तरक्की देख मन खुश होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को कोई नई नौकरी मिल सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पिताजी से कुछ धन प्राप्त हो सकता है, जिसे पाकर आप बहुत खुश होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।