11 मई 2022 राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, इन्हें मिल सकता है प्रमोशन, पढ़ें अपना राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 11 मई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। किसी काम में भाई-बहन का साथ मिल सकता है, इससे आपका काम जल्दी पूरा हो जाएगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको तरक्की के नए रास्ते हासिल होंगे और लोग आपकी कला की खूब प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जीवन में आपको खूब तरक्की हासिल होगी। कुल मिलाकर आपका आज का दिन बहुत उत्तम रहने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप अपने कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। कई दिनों से रुका हुआ कोई जरूरी काम आज पूरा हो जाएगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों का बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे, जो आपके लिए बेहतर साबित होंगे। आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने ऑफिस के काम में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवारवालों के लिए भी समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो सकता है। दिनभर के काम से आप शाम को थकान महसूस कर सकते हैं लेकिन बहुत जल्दी रिलैक्स हो जाएंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत है। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में ना आएं। आपको अपने जीवन की सभी समस्याओं का खुद ही समाधान निकालना होगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत शानदार नजर आ रहा है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको शाम तक कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकती है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है, आपको अच्छे विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिल सकता है। करियर को लेकर की गई मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर नजर आ रहा है। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान निकल सकता है। रोजमर्रा के कामों में आपको सफलता हासिल होगी। किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का आज फल मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। बच्चों की तरफ से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर परिवार का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको काम के सिलसिले में अधिक यात्राएं करनी पड़ेगी। आप वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार के साथ मनोरंजन के लिए घर पर कोई गेम खेलने का प्लान बनाएंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अचानक बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर आप नया वाहन खरीदने का सोच विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आज छोटी छोटी बातों पर ध्यान देने से कामकाज में सफलता मिल सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखें अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने जरूरी कामों में सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आप बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने योजना बना सकते हैं। आपके काम से कुछ नए लोग जुड़ने की कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी से वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। आपको सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आपको धन लाभ के कई मौके प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बने रहेंगे। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। आपके मन में खुशी की लहर बनी रहेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिलेगी, जिससे आपको सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सबकी मदद करने में आप सफल होंगे। आपको कुछ नए बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। शाम के समय दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बेहतरीन रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।