11 अक्टूबर 2021 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों का हंसी-खुशी बीतेगा दिन, बाकी राशियों का भी जानिए हाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 11 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सुखद परिणाम लेकर आया है। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन आनंदित होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। अचानक धन लाभ मिलने की उम्मीद है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी करनी पड़ेगी, आपकी मेहनत रंग लाएगी। गुरुजनों की पूरी मदद मिलेगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होने के संकेत मिल रहे हैं। आज अगर आप किसी भूमि, भवन आदि संपत्ति की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो उसके लिए दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापार में लगातार सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक कामयाबी मिलने की उम्मीद है। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अचानक कुछ बनते बनते काम बिगड़ सकते हैं, जिसको लेकर आपका मन काफी परेशान रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आज आप सुबह से ही उत्साह में रहने वाले हैं। परिवार वालों का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में प्रयास जारी रखें, आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सुखद रहेगा। चारों तरफ का वातावरण अच्छा बना रहेगा। छोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहा है। आप अपनी सकारात्मक सोच से कामकाज में अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप किसी भी अजनबी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजारा आ रहा है। बिजनेस में मन मुताबिक परिणाम ना मिलने की वजह से आप काफी चिंतित नजर आएंगे। आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आज आपका मन काफी निराश रहने वाला है। आप अपने मन पर काबू रखें। भाई बहनों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को शासन में सत्ता पक्ष का भी गठजोड़ लाभ मिल सकता है, जिसकी वजह से आपका मन हर्षित होगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। अगर आपका किसी सरकारी विभाग में कोई काम लटका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसका समाधान हो सकता है। अचानक कमाई के स्रोत बढ़ सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके कामों की सराहना हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अविवाहित व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप थोड़ा तनाव में नजर आ रहे हैं। दूर संचार माध्यम से कोई ऐसी सूचना प्राप्त हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन निराश रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको बुद्धिमानी से काम लेने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत जल्द आप प्रेम विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी व्यस्त भरा नजर आ रहा है। संतान की तरफ से चिंता अधिक रहेगी। आज आप अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का समय अच्छा नजर आ रहा है, लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से धन का लेन-देन करते समय बहुत ही सोच-विचार करने की आवश्यकता है।