12 दिसंबर 2021 राशिफल: आज 3 राशियों के अधूरे सपने पूरे होने से मिलेगी खुशी, घर की परेशानियां होंगी दूर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 12 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूरी लीजिए। प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे करें अन्यथा अधिकारी वर्ग के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला ना लें तो ही बेहतर होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है, जिससे आपका मन खुश होगा। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आने की संभावना है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा, आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाएंगे, जिनका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। घर परिवार की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ पल अकेले में व्यतीत कर सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। माताजी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज किसी को भी पैसा उधार मत कीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको कार्य क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। किसी जरूरी काम को करने में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। बुरी संगति से दूर रहें। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतर नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। किसी खास मित्र से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है परंतु आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आपको भरपूर लाभ मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, यदि उनको कोई आंखों से संबंधित समस्या है तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। रुका हुआ धन वापस प्राप्त होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप दूसरों के कामों में दखलअंदाजी मत कीजिए। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। आपकी अधूरी मनोकामना पूर्ण होगी। आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। नए-नए कामों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामले में फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप उस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। आप किसी मित्र को धन उधार देंगे, तो वह आपसे धोखा कर सकता है, जिसके कारण आपका वह धन समाप्त हो सकता है इसलिए धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घर के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। घर की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घरेलू खर्चे पर थोड़ा ध्यान दें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है, आप अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपना दिन अच्छा व्यतीत करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसके चलते आप अपने सभी कार्य को पूरा करेंगे। मन में खुशी बनी रहेगी। भाई बहनों से अगर कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह आज निपट सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए आज कुछ ऐसे प्रस्ताव आएंगे, जिनको परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। संतान की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जरूरत से ज्यादा खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आपका मन चिंतित रहेगा। संतान की तरफ से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे कामकाज में सफलता हासिल कर सकते हैं। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा, प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन कुछ खास लेकर आया है। व्यापार में लाभ मिलने की उम्मीद है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। आप अपने शत्रुओ को परास्त करेंगे। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को सहकर्मियों की मदद से जरूरी कामों में सफलता मिलेगी। किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।