12 फरवरी 2022 राशिफल: आज 7 राशि वालों का शुभ रहेगा दिन, नौकरी में तरक्की के हैं योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 12 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। घर के सदस्यों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। ऑफिस में आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। पदोन्नति मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। बिगड़े हुए काम बनेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। समाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सहकर्मियों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा चोट लग सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता हासिल होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सरकारी क्षेत्र में कार्य करने वालों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं, जिसके कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। काम के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार में रुके हुए कार्य बन सकते हैं। अत्यधिक भोजन स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं बढ़ा सकती हैं, इसलिए भूख और जरूरत लगे उतना ही सेवन करें। दोस्तों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। सकारात्मक ऊर्जा आपको बूस्ट अप रखेगी। ऑफिस के सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहने वाले हैं। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिल सकती है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको संपर्क बढ़ाने चाहिए। सोशल मीडिया में सक्रिय रहना होगा। कुछ विरोधी आपका दिमाग हाईजैक करने के फिराक में रहेंगे, इसलिए आपको काफी अलर्ट रहने की आवश्यकता है। किसी की भी बातों पर जल्दी से यकीन मत कीजिए। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। काम की उन्नति और लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर ने रास्ते प्रशस्त होंगे। ऑफिस में सभी का पूरा सहयोग मिलने वाला है, जिससे आपके अधूरे काम भी पूर्ण हो जाएंगे। छोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ेगा। ग्राहकों में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन बहुत खुश रहेगा। कामकाज में मन मुताबिक सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। विशेष व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको किसी अच्छी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज पहले किए गए काम का परिणाम मिल सकता है। छात्र वर्ग के व्यक्ति किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आपकी अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम जीवन में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। विदेश में काम करने वालों को अच्छा फायदा मिलेगा। आप व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपकी मानसिक चिंता बढ़ेगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी से भी बातचीत करने के दौरान अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देने वाली है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने का समय चल रहा है। जरूरतमंदों की सेवा करने का मौका मिल सकता है, जिसके लिए आप सबसे आगे रहेंगे। अगर आपका कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है, तो उसमें जीत पक्की है। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। सारे अधूरे काम पूरे होंगे। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभलकर रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आप भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। अचानक करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कोई बड़ा निवेश करने की योजना बन सकती है परंतु कहीं भी पूंजी लगाने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी।