12 जनवरी 2022 राशिफल: आज इन 5 राशि वाले व्यक्तियों का दिन रहेगा शुभ, नौकरी में तरक्की के हैं प्रबल योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 12 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने जरूरी काम पर ध्यान दीजिए अन्यथा कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है। संतान की शिक्षा को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से ठीक नहीं है। घरेलू खर्चा बढ़ सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें। अजनबी व्यक्तियों पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं, लेकिन आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा, तभी आप किसी से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। परिवार वालों के साथ हंसी खुशी में समय बिताने वाले हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक हो सकता है, जिसके चलते शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। अगर आपने पहले कोई पैसा निवेश किया हो, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। खास व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। बिजनेस करने वालों को बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। दोस्तों के साथ नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में अच्छा फायदा देगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मेहनत से भरा रहेगा। व्यापार में खूब लाभ कमाने के चक्कर में लगे रहेंगे, इसलिए अपने आगे बढ़ने के प्रयास को जारी रखें। ससुराल वालों से लाभ मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत कर सकते हैं, उन्हें आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्य की तारीफ करेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थी अगर विदेशी शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो आज उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। किसी जरूरी काम में पिताजी की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको अपने कामकाज में सफलता हासिल होगी। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं। खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपने छोटे भाई बहनों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। जीवन की विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। जरूरी कामों पर फोकस करें। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। पड़ोसियों के साथ चल रहे विवाद खत्म हो सकते हैं। मानसिक शांति प्राप्त होगी। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। आपकी संपत्ति में इजाफा हो सकता है। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। शादीशुदा जिंदगी की परेशानियां दूर होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। नौकरी में आपको तरक्की मिल सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन-मुताबिक परिणाम हासिल होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विशेष व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे। व्यापार में लगातार सफलता हासिल करेंगे। अगर पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। नौकरी के क्षेत्र में किसी से बहसबाजी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी मामले को आप शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। धन कमाने के जरिए हाथ लग सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।