12 मार्च 2022 राशिफल: आज शनिदेव इन 4 राशियों की दूर करेंगे हर परेशानी, शुभ बीतेगा दिन

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 12 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। अगर घर परिवार में किसी बात को लेकर समस्या खड़ी हो रही है, तो उसका समाधान निकल सकता है। आपका मन कामकाज में पूरा लगेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विदेश में व्यापार करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन बहुत ही बेहतर रहेगा क्योंकि उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आपकी कोई अटकी हुई योजना आगे बढ़ सकती है, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। शाम के समय परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। आपको ज्यादातर मामलों में किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है. खास व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने कामकाज पर थोड़ा ध्यान देना होगा। गुप्त शत्रु आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। करियर में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनका आप जरूर लाभ उठाएं। अचानक रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखे। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशहाल व्यतीत होगा। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस अच्छा चलेगा। कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन ठीक नहीं है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से सामना करना पड़ सकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। ऑफिस के काम से यात्राएं अधिक करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए अन्यथा चोट लग सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अचानक बच्चों के तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने जीवनसाथी से दिल खोल कर बातें करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ भी हल्का हो जाएगा। सामाजिक स्तर पर आपको गलत बयानबाजी करने से बचना होगा। अगर कोई व्यक्ति नई नौकरी की तलाश में है, तो उन्हें अभी कुछ समय तक इंतजार करना पड़ेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहने वाला है। अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक नजर आ रहा है। संतान की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आपको करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है इसलिए आपको डॉक्टर से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। माताजी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिल सकती है, जिसे देखकर विरोधी आपसे ईर्ष्या करेंगे, जो आपके मित्र के रुप में भी हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन-मुताबिक़ रिजल्ट मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। करियर में आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में आप सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। यदि आपने जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय को करने के लिए सोचा हुआ है, तो उसमें आपको साझेदारी में नहीं करना है, नहीं तो पार्टनर आपको धोखा दे सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। धन से जुड़े हुए मामलों में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा हुआ अगर कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है, जिसमें आपको जीत मिल सकती है और आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पिछले निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।