12 नवंबर 2021 राशिफल: इन 5 राशि वालों को नौकरी में मिलेगी खुशखबरी, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 12 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जो व्यक्ति सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके लिए दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। अचानक संतान की तरह की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। वेतन में वृद्धि होगी। मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। इसलिए सेहत पर ध्यान देना होगा। अगर लंबे समय से कहीं पैसा रुका हुआ है तो वह प्राप्त हो सकता है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में मिलाजुला फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज कार्य क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। पिताजी के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा। आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। अगर आप कहीं पर निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की शिक्षा में यदि कुछ बाधाएं आ रही हैं, तो वह आज किसी गुरुजन की सहायता से समाप्त हो सकती हैं। अचानक घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। पिछले कुछ समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज आपको कोई भी जोखिम लेने से बचना चाहिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज कार्यालय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने में आप व्यस्त हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, इसलिए इनका फायदा उठाना चाहिए। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन प्रसन्न होगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ सकती है जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। भविष्य को ध्यान में रखते हुए कोई निवेश करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। विशेष व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से आपके जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। सरकारी कामकाज में सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका मन थोड़ा परेशान नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की सलाह से अगर आप कोई नया काम शुरू करेंगे, तो उसमें आपको फायदा मिल सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों के लाभ में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा लाभ मिलेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आप अपनी बुद्धिमानी से रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा गुम या चोरी होने की संभावना नजर आ रही है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, आपकी मेहनत रंग लाएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। भाइयों के मार्गदर्शन से किसी कठिन से कठिन काम को आसानी से कर पाएंगे। यदि आपने पहले किसी को उधार दिया है तो वह वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। शाम के समय परिवार वालों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनसे आपको अच्छा लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। पिताजी की सलाह से अगर आप काम करेंगे तो आपको इसका अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। लव पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आपको हर मामले में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकते हैं। परिवार की तरफ से चिंता दूर होगी। बच्चों की तरफ से शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भरपूर लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा, बाहर के खानपान से परहेज कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। कार्य क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। मनोरंजन के साधनों में थोड़ा धन खर्च होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन काफी चिंतित होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की सहायता मिलेगी, जिससे आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा कर सकते हैं। यदि रोजगार की दिशा में समस्या आ रही थी, तो उनसे आपको कुछ राहत मिलती हुई नजर आ रही है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।