13 अगस्त 2021 राशिफल: इन 4 राशि वालों पर सितारे रहेंगे मेहरबान, करियर से संबंधित मिलेगा शुभ समाचार

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 13 अगस्त 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन विशेष फलदायक रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। अगर यात्रा जरूरी हो तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मध्यम रूप से व्यतीत होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। इसके साथ में मनचाही जगह ट्रांसफर मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन व्यापार की दृष्टि से बहुत ही अच्छा रहेगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। रुके कार्य प्रगति पर आएंगे। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से आपके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। बिजनेस में कुछ नई योजनाओं पर ध्यान देंगे, जिसका भविष्य में आपको बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उन्नति से भरा रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। काफी लंबे समय से चली आ रही मानसिक चिंता दूर हो सकती है। व्यापार में उन्नति मिलेगी। खास व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। बच्चों की तरफ से चिंता कम हो सकती है। करियर से जुड़ा हुआ कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई भी जोखिम हाथ में लेने से बचना होगा। परिवार की आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर नजर आ रही है, इसलिए आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें। जीवनसाथी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर ध्यान देना होगा, आप ऐसी कोई भी बात ना बोलें जिससे जीवनसाथी के मन को दुख पहुचें। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पैसों से जुड़ा हुआ कोई भी लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम लाभदायक रहने वाला है। परिवार वालों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। मित्रों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति होगी। मानसिक तनाव खत्म होगा। कामकाज में कम मेहनत में अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। विवाह योग्य जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। अगर कोई संपत्ति से जुड़ा हुआ विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है, उसमें आपको जीत मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कुछ विशेष नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, वहां से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अच्छी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। पारिवारिक तनाव खत्म होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की मदद से आपको अपने कामकाज में बेहतरीन फायदा मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। शाम को परिवार वालों के साथ कहीं बाहर खाने-पीने की योजना बन सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सुखद अनुभव करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कामकाज में मन मुताबिक कामयाबी मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा परिणाम मिल सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। बिजनेस में अच्छा फायदा मिलेगा। धन लाभ मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप अपनी चतुराई के बल पर कामकाज में सफलता हासिल करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको मिश्रित परिणाम मिलने के योग नजर आ रहे हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आमदनी अच्छी रहेगी परंतु आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको जीत हासिल हो सकती है। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। किसी मित्र की आप आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं। बेरोजगार व्यक्तियों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। संतान से जुड़ी हुई समस्याएं दूर हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि यह आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत बनेंगे। घर में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा।