13 दिसंबर 2021 राशिफल: आज 5 राशियों पर बरसेगी भोले भंडारी की कृपा, रुका हुआ धन मिलेगा वापस

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 13 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा एक नजर आ रहा है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। कामकाज में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। समाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियों परेशान कर सकती हैं। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा उनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आत्मविश्वास में कमी नजर आ रही है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने बचना होगा। लंबी दूरी की यात्रा ना करें तो ही बेहतर होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना नजर आ रही है। कामकाज में मन लगाकर कार्य करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलने वाला है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आप खुद को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। नए-नए कामों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आप जल्दीबाजी में कदम ना उठाएं। प्राइवेट नौकरी करने वालों के वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका खुश होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कोई नई योजना आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है परंतु कोई भी नया काम करने से पहले सोच विचार जरूर कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन की चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसको लेकर आप बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको पैसों से जुड़े हुए मामलों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चले अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों में फायदा मिल सकता है। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े हुए मामले सुलझ सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका समय अच्छा नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज करियर के बारे में गंभीरता से सोच सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। किसी भी कार्य को करने के लिए जल्दीबाजी करना ठीक नहीं है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।