14 मार्च 2022 राशिफल: आज इन 3 राशियों का बढ़िया रहेगा दिन, पूरा होगा कोई खास काम

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 14 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घर में मेहमानों के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जाएगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। किसी मित्र की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का आज का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के सदस्यों को आपसे उम्मीद होगी, आप उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। काफी लंबे समय से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। ऑफिस में आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। ज्यादातर मामलों में किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति अवश्य होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। जीवनसाथी आपका पूरा साथ देगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कारोबार से संबंधित यात्रा करनी पड़ेगी, जिससे आपको धन लाभ होने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर बनेंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनेगा। आप अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें अन्यथा चोरी व गुम होने की आशंका नजर आ रही है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। बाहर की तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जीवनसाथी की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। कार्यालय में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में जल्दबाजी में फैसला लेना ठीक नहीं है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने जरूरी कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। धन से जुड़ी हुई चिंता दूर हो सकती है। इसके साथ ही रुका हुआ धन वापस प्राप्त होगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अचानक किसी बात को लेकर मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता लगी रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आप जरूरतमंद व्यक्तियों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। जो व्यक्ति विदेश में काम कर रहे हैं, उन्हें सामान्य फल की प्राप्ति होगी। अविवाहित व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बहुत बेहतर नजर आ रहा है। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। घर के बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी, आप उनके साथ कहीं पार्क में खेलने जा सकते हैं। घर परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी फेरबदल रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप कार्य क्षेत्र में सभी चुनौतियों का डटकर सामना करें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बना सकते हैं, जिससे रिश्तो में मिठास आएगी। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आर्थिक रूप से बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिल सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस प्राप्त होगा। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। नए-नए लोग आपसे जुड़ने की कोशिश भी कर सकते हैं। बिजनेस करने वालों को बहुत ही बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आपको तरक्की के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। व्यापार में मन मुताबिक मुनाफा मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में एक दूसरे से सलाह मशवरा करते रहें, इससे रिश्ते और बेहतर होंगे। विद्यार्थियों को अगर किसी विषय में परेशानी हो रही है तो वह शिक्षकों से मदद ले सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।