14 नवंबर 2021 राशिफल: आज 3 राशि वालों के प्रमोशन मिलने के बन रहे योग, जानें बाकी भी अपना हाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 14 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सफलता दिला सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतर नजर आ रहा है। परिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का आज का दिन ठीक रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। मानसिक तनाव कम होगा। आर्थिक मामलों में यदि कुछ खर्च बढ़े हुए थे, तो आज आप उन पर रोक लगाने में कामयाब हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी परेशान रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती होगी परंतु आप किसी भी अजनबी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले के दिनों से कुछ बेहतर नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से चल रहा मानसिक तनाव खत्म होगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। घरेलू सुख-साधनों में थोड़ा धन खर्च होगा। आमदनी अच्छी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सकारात्मक नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य समय पर निपटा सकते हैं। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपका मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी की तरक्की देख आप गर्व महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। संपत्ति में इजाफा होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव के कारण आप थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। नए संपर्क से फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी रुके हुए काम को पूर्ण कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अगर संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सुखद परिणाम लेकर आया है। संतान की तरफ से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पिताजी की सहायता से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई बहनों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अचानक किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन धर्म-कर्म के कार्यों में व्यतीत होने वाला है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कार्यालय में आपके कामों की सराहना होगी। पुराने बनाए गए संपर्कों का लाभ मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। शाम के समय परिवार वालों के साथ कहीं बाहर खाने पीने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी से कोई अच्छा गिफ्ट मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामाजिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों के लिए सफल रहने वाला है। दूसरों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। भविष्य को लेकर नई योजना बन सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। बच्चों की इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।