15 दिसंबर 2021 राशिफल: आज 6 राशियों को किस्मत का मिलेगा साथ, अटका धन मिलने के योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 15 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक ठाक रहने वाला है परंतु आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत खराब हो सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है इसलिए आराम करें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। कारोबार में भारी मात्रा में लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जो आने वाले समय में लाभदायक सिद्ध होंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच विचार जरूर कीजिए। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिलेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। धन कमाने के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे इसलिए इनका फायदा उठाना चाहिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। घरेलू जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही नाराजगी दूर हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका मन कामकाज में पूरा लगेगा। धन कमाने के नए-नए जरिए मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना कर सकते हैं। तरक्की के कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे, जिसका आप भरपूर फायदा उठाने वाले हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े व्यक्तियों से मिलना फायदेमंद साबित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप आत्मविश्वास से मजबूत नजर आ रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन मिलने की उम्मीद है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। हर काम में जीवनसाथी की मदद मिलने वाली है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। धन कमाने के बहुत से अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यापार में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आजा आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग्य हैं। आय के नए स्रोतों का विकास होगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। मानसिक तनाव दूर होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। आप कठिन से कठिन कार्य अपनी मेहनत से पूरा कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान की तरफ से कोई दुखद समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना ठीक रहेगा, इससे आपको लाभ मिलेगा।