15 जनवरी 2022 राशिफल: आज इन राशि वालों को हो सकता है बड़ा धन लाभ, वहीं इन्हें नई नौकरी मिलने के बने योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 15 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया नजर आ रहा है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं या अपने परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। ज्यादातर मामलों में किस्मत आपका पूरा साथ देगी। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। सफलता के कुछ खास मौके हाथ लग सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर थोड़ा ध्यान दीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में बरकत होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का आज का दिन ठीक रहेगा। बहुत जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा हानि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। सर्दी-जुकाम होने की संभावना है। अचानक घरेलू खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य पूर्ण कर सकते हैं। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। पिता के साथ आज आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। माता की सेहत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। परिवार वालों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अति उत्तम रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में रुका हुआ सभी काम बहुत ही आसानी से पूरा हो जाएगा। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके कार्य की तारीफ करेंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। कोई भी बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो सोच विचार जरूर करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उतने उत्पन्न होने की संभावना है। आप किसी भी मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। खानपान में सुधार करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आमदनी के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। जिस अवसर की तलाश आपको पिछले कई दिनों से थी, वह आज आपको किसी करीबी की सहायता से मिल सकती है। बिजनेस संबंधित किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होने से पहले अच्छी तरह प्रोजेक्ट को समझ लीजिए और तैयार होकर ही जाइए। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। आप अपने काम की योजनाओं में लगातार सफलता हासिल करेंगे। नौकरी से जुड़े हुए किसी भी काम में कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता खत्म हो सकती है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलने की उम्मीद है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की मदद से कुछ अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करेंगे। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों में अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। विषम परिस्थितियों में समझदारी से काम लीजिए। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अगर आप कहीं बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। व्यापार में ठीक-ठाक मुनाफा होगा। आज किसी घरेलू काम को पूरा करने में पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है।