राशिफल: आज रविवर के दिन इन राशियों पर पड़ने जा रहा है सूर्यदेव का तेज, होंगी कई मनोकामनाएं पूरी

मेष :

आपकी राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से कुछ दिक्कते लेकर आ सकता है| ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा के आज आप अपने लेन देन को नहुत ही सूझ बूझ से करें और जितना हो सके फ़िज़ूल खर्च पर नियंत्रण रखे| आज का दिन आपके लिए किसी यात्रा पर जाने के लिए अच्छे संकेत दे रहा है और जिस कार्य के लिए यात्रा करने की सोच रहने हैं उसके पूर्ण होने के भी प्रबल योग हैं|

वृष :

आज के दिन आप रिश्तों को लेकर विशेष सावधानियां बरतें| आपकी कही कोई बात या अपशब्द सामने वाले को आज ठेस पहुंचा सकता है| जितना हो सके आप आज अपने आवेश पर नियंत्रण रखें और साथ ही स्वाभाव और मन में शांति बांये रखें| आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से काफी अच्छा रहने वाला है| जमीन जायदाद से जुड़े किसी मामले में हाथ लगाना आज अच्छा साबित होने वाला है|

मिथुन :

आज का दिन आपकी राशि के लोगों के जीवन में आर्थिक लाभ होने के नये साधन लेकर आ सकता है| आमदनी का कोई नया स्त्रोत्र मिलने के भी योग नजर आ रहे हैं| स्वास्थ्य में आज थोड़ी दिक्कतें दिखने वाली हैं| आज का दिन प्रेम सम्बन्धों में आगे बढ़ने या फिर शादी के फैसलों के लिए काफी मददगार साबित होने वाला है| ऐसे में दिन को देखते हुए अपने प्यार का इज़हार करना आज अच्छा रहने वाला है|

कर्क :

आज का दिन आपकी राशि के लोगों के लिए थोडा विषम होने वाला है| आज आपका कोई विरोधी या फिर दुश्मन अपने मंसूबों में कामयाब हो सकता है जिसकी वजह से आज आपको इन मामलों में थोडा सतर्क रहने की जरूरत है| आज ध्यान ने देने पर आपको मान हानि तक झेलनी पड़ सकती है| धन के मामले में दिन आज बिना किसी गलत फैसले के सबकुछ अच्छा रहने वाला है|

सिंह :

आपकी राशि के जातकों का आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है| किसी पुरानी चली आ रही समस्या से आज निजात मिलने के प्रबल योग है| समय के साथ आज किसी करीबी के अंदर बदलाव दिख सकता है जिससे म थोडा द्रवित होने वाला है| ऐसे में आज आप किसी से भावनात्मक रूप से अधिक जुड़ने से खुद को दूर रखें| आज शादीशुदा जीवन में प्रेम में वृद्धि हो सकती है|

कन्या :

आज का दिन आपकी राशि के लोगों के लिए किसी बड़े बदलाव को लेकर आने वाला है| पर चिंता की बात नहीं है क्योंकि यह बदलाव सकारात्मक संकेत दे रहा है| गृहस्थ जीवन में आज थोड़े उतार चड़ाव दिखने वाले हैं| प्रेम सम्बन्धों में आज नजदीकियां आने के आसार है| आपको बस आज अपने किसी विरोशी से थोडा सतर्क रहने की जरूरत हैं| नहीं तो वह आपके किसी बनते काम में बाधा का कारण बनने वाला है|

तुला :

आज का दिन आपकी राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है| आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य बना रहने वाला है| आज किसी पुरानी समस्या को लेकर मन थोडा चिंतित और परेशान रहने वाला है| ऐसे में आप पार्टनर के साथ विचारों को बाँट सकते हैं| आज किसी अनजान व्यक्ति से सहायता मिलने के योग बन रहे हैं| आज जीवनसाथी संग सम्बन्धों में मिठास आने वाली है|

वृश्चिक :

आपकी राशि के लोगों के जीवन में आज का दिन किसी बड़ी परेशानी के साथ आने वाला है| आज आपका खुद का गुस्सा आपको कहीं पर मान हानि का शिकार बना सकता है| ऐसे में जितना हो सके परिवार के सदस्यों के साथ या अकेले ही समय बिताये|जीवनसाथी या बच्चों पर आज किसी तरह की परेशानी आने वाली है| आज इसके साथ पार्टनर से भी थोड़ी अनबन होने के आसार है|

धनु :

आपकी राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी मित्र से बड़ी मदद मिलने के आसार दिखा रहा है| साथ ही पुराने मित्र से मिलने की भी खुश आज अंदर से रहने वाली है| आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन अच्छे ही संकेत दे रहा है| आज आपको किसी को फ़िज़ूल उया बिन मांगी राय देने या किसी की ऐसी बातों में आने से खुद को बचाना है| गृहस्थ जीवन में आज उतर चढ़ाव आ सकते हैं|

मकर :

आज आपके मन में मानसिक तौर पर चिडचिडापन आ सकता है| ऐसे में किसी भी तरह की तनावपूर्ण काम या वार्तालाप से बचें| आज कहीं पर फंसा हुआ या उधार दिया पैसा मिलने के भी आसार हैं| छात्रों के लिए आज का दिन कुछ बड़ा लेकर आने वाला है| किसी पुराने मित्र से आज मुलाकात हो सकती है| ये मुलाकात आपके लिए भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकती है| प्रेम सम्बन्धों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं|

कुम्भ :

आज आप पूरी तरह से तनाव मुक्त और खुला महसूस करने वाले हैं| दांपत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा और परिवार भी तनाव से निकलकर शांति के पथ पर आगे बढ़ेगा। किसी पुरानीचली आ रही आर्थिक समस्या से आपको निजात मिलने की उम्मीद है| लेकिन किसी भी तरह के अनावश्यक विवाद से बचे रहें| आज का दिन व्यापारियों के लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है| किसी कलीग से सहायता मिलने की भी सम्भावना है|

मीन :

आपकी राशि के लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है| विरोधी पक्ष आज आपसे कमजोर साबित होगा| जहाँ तक हो किसी पर ध्यान न देते हुए आप आगे बढ़े| कहीं से आपका फंसा हुआ पैसा वापिस मिलने के भी योग हैं| अगर आप नौकरी पेशा आदमी हैं तो प्रमोशन होने की भी सम्भावनाएं हैं| बस घर से शनिदेव को पूजकर निकलें| अपने सहकर्मियों और मित्रों दोस्तों द्वारा बड़ी मदद मिलेगी|