16 अगस्त 2021 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संकेत से इन 6 राशियों के भाग्य में धनलाभ के हैं योग, किस्मत होगी साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 16 अगस्त 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला व्यतीत होने वाला है। काफी लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से कुछ राहत मिलने की संभावना है। खास व्यक्तियों से संपर्क बनेगा। घरेलू वाद-विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। पारिवारिक चिंता दूर होगी। कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपके मन को खुशी प्राप्त होगी। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा, प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन व्यापार की दृष्टि से अच्छा नजर आ रहा है। आपका मन प्रसन्न होगा। कामकाज की योजनाओं से आपको भरपूर लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े हुए मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों की मदद से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका मन थोड़ा चिंतित नजर आ रहा है। कठिन मेहनत करने के बावजूद भी कामकाज में निराशा हाथ लग सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। मौसम परिवर्तन होने की वजह से सेहत खराब हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। व्यापार में स्थान परिवर्तन करने की सोच सकते हैं, यदि आप ऐसा करेंगे तो यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है परंतु उसमें कुछ समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक-ठाक व्यतीत होगा। बिजनेस में कोई चिंता पैदा कर सकता है। आप अपने जरूरी कामों की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कीजिए। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। किसी महत्वपूर्ण काम में अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। किस्मत ज्यादातर मामलों में साथ देगी। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की नई योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने कामकाज में कुछ व्यस्त नजर आ रहे हैं। परिवार वालों के लिए समय निकाल पाना काफी कठिन होगा। अधिक भागदौड़ होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए आप अपनी सेहत का ख्याल रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिसे देख कर आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें अन्यथा वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। समाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। आप अपनी चतुराई से कुछ कामों में सफलता हासिल करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मध्यम रूप से व्यतीत होगा। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आप अपनी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। कामकाज में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कोई लाभदायक समझौता होने के योग बन रहे हैं। परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको हर क्षेत्र में उन्नति मिलने के प्रबल योग हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो सकते हैं। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मान-सम्मान में वृद्धि वाला रहने वाला है। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। किसी संपत्ति की खरीदारी करने का सोच विचार कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेम संबंधित मामले में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज नौकरी करने वाले जातक भाग्यशाली साबित होंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारियों की मदद से लाभ मिल सकता है। सरकारी कार्य सफल रहेंगे। व्यापार में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। शाम को आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। साझेदारी में अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन एक नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान रखते हुए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। समाज में नए व्यक्तियों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। व्यापार में आप किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा लाभ में कमी आ सकती है। यदि आपने कोई पुराना निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। किस्मत से ज्यादा आप अपनी मेहनत पर भरोसा करें।