16 फरवरी 2022 राशिफल: आज इन 7 राशि वालों का अति उत्तम रहेगा दिन, कार्यक्षेत्र में मिलेंगे अच्छे परिणाम

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 16 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपने स्वभाव पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वभाव भी बहुत संतुलित रखना है। किसी से ही बहसबाजी मत कीजिए। कामकाज की योजनाओं पर फोकस करना होगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की आप हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल हो सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूर्ण कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सकारात्मक रहने वाला है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। कामकाज में तेजी आएगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने की संभावना नजर आ रही है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके दिन की शुरुआत ठीक नहीं होगी। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। सरकारी नौकरी करने वालों को मनचाही जगह ट्रांसफर मिल सकता है इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। कामकाज पर फोकस रहेगा। रुके हुए काम पूर्ण होंगे। व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के मुनाफे में वृद्धि होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। कठिन परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। जरूरी कामों में पिताजी की मदद मिल सकती है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से परिवार वालों के लिए भी समय निकाल पाना काफी कठिन हो सकता है जिसके चलते जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। आज आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण आपका मन काफी परेशान रहेगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी परंतु किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। आज के दिन प्रतिभा का भरपूर उपयोग करने में सफल होंगे, तो वहीं सामाजिक नेटवर्क को बढ़ाने के लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करने के बारे में सोच सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से दांपत्य जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की आप हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी अच्छा साबित होगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग नजर आ रहे हैं। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग प्रभावित होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। कारोबार में बरकत होगी। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पूरी तरह से ठीक नहीं है। आपको धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की तबीयत में गिरावट आने की वजह से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।