16 नवंबर 2021 राशिफल: आज बजरंगबली इन 6 राशियों की हर संकट से करेंगे रक्षा, मिलेंगी अपार खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 16 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की आवश्यकता है। आप अपने गुस्से को शांत रखें। किसी भी काम में जल्दीबाजी करना ठीक नहीं है अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। अगर आप किसी लंबी यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। पहले किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। मन की शांति बनी रहेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। खास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आज यदि आप किसी जरूरी यात्रा पर जा रहे हैं तो बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि इसमें आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने और चोरी होने का भय बना हुआ है इसलिए सावधानी बरतें। माता की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की सहायता से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। भविष्य को लेकर नई योजना बन सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। व्यापार की योजनाओं में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। लाभ बढ़ेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन फायदेमंद साबित होगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। अचानक किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। रुके हुए कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है, लेकिन जल्दी से किसी पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको उत्तम संपत्ति प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अगर कोर्ट कचहरी में कोई संपत्ति के क्रय-विक्रय का मामला चल रहा है, तो उसमें परिणाम आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको सफलता मिलने के योग हैं। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। माता-पिता के साथ कहीं बाहर देव दर्शन की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज पारिवारिक खुशियां बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर में खुशहाली का माहौल बनेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है, भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। कारोबार में बरकत होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से सलाह लेकर किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। नौकरी करने वालों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन पर आपको ध्यान देना होगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, यदि कोई कष्ट हो तो डॉक्टरी परामर्श जरूर लीजिए। आज आप ऑफिस के किसी काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बेहद शुभ नजर आ रहा है। रोजगार की दिशा में कार्यरत व्यक्तियों को उत्तम सफलता मिलने के योग हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। नौकरी करने वाले कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों की तरफ से दिक्कत दूर होगी। बड़े भाइयों की मदद से आपको अपने किसी काम में अच्छा लाभ मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आपके खर्चे बढ़ेंगे। पैतृक संपत्ति में इजाफा होने के योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों में वृद्धि होगी। किसी भी अजनबी पर ज्यादा भरोसा ना करें।