17 दिसंबर 2021 राशिफल: इन 4 राशियों के लिए सबसे लाभदायक सिद्ध होगा दिन, सफलता के खुलेंगे रास्ते

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 17 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले से बेहतर साबित होगा। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। आपके अच्छे स्वभाव से दूसरे प्रभावित होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी परंतु आप किसी भी अनजान के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। किसी समझौते से अच्छा फायदा मिल सकता है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। संतान की तरफ से थोड़ी परेशानी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए-नए कामों में रुचि बढ़ सकती है परंतु आप कोई भी नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच-विचार जरूर कीजिए। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से मजबूत रहेगा। धन कमाने के जरिए बढ़ेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार लिया है, तो वह चुकाने में सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद शानदार साबित होगा। बिजनेस में लगातार सफलता हासिल करेंगे। पहले किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने से पहले सोच-विचार करना होगा। अचानक ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बना कर रखना ठीक रहेगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत कीजिए, इससे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। प्रेम जीवन में थोड़ा संभल कर रहना होगा, साथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की मदद से आपको अपने कामों में अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। बच्चों की तरफ से परेशानियां दूर होंगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपनी सेहत पर विशेष ध्यान रखें। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आजा फालतू के खर्चों से काफी परेशान हो सकते हैं। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च के ऊपर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। रूरी कामों में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार में कोई बड़ा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद मतभेद खत्म हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। किसी जरूरी काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। मानसिक चिंता दूर होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज किसी से भी बहसबाजी करने से बचना होगा। आपको अपने काम से काम रखने की जरूरत है। दूसरों के कामों में दखलअंदाजी मत कीजिए। व्यापार में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं, इसलिए उनको हावी मत होने दीजिए। फालतू की बातों पर ध्यान ना दें। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।