17 मार्च 2022 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों के चमकेंगे किस्मत के सितारे, हर तरफ से मिलेंगे कई फायदे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 17 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लाया है। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। रिश्तो में अगर कोई कड़वाहट चल रही है, तो उसमें भी सुलझ जाएगी। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। कारोबार में शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ लेने की जिद कर सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। किसी रिश्तेदार से मदद मिलेगी। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद अगर कोर्ट में चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। छोटे व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। आप अपने भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों से सलाह मशवरा जरूर कीजिए यह आपके लिए बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका जीवन हंसी-खुशी व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। बिजनेस में मन मुताबिक सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों से काम निकलवाने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। माता जी का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। व्यापार में जितने लाभ की उम्मीद कर रहे थे, आपको उतना ही प्राप्त होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर करने होंगे। शाम के समय आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। नौकरी करने वालों को वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को अच्छा फायदा मिलेगा। आपके ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह आसानी से मिल जाएगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों के लिए आज निवेश करना ठीक नहीं है आपको काफी सतर्क रहना होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको विभिन्न क्षेत्रों से भरपूर सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मानसिक चिंता अधिक होने की वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का समय ठीक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत नरम गरम रहेगी। इसलिए आप अपने स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज मत कीजिए। कारोबार अच्छा चलेगा। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आप लोगों को अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। दान पुण्य में आपका मन लगेगा। धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। सामाजिक स्तर पर आपको वाद विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आज कोई भी जोखिम ना उठाएं। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने जरूरी काम समय पर खत्म कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को अपनी धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है। भाई बहनों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। पिताजी की पूरी मदद मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सुखद परिणाम लेकर आया है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने का सोच विचार करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। आप अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको भरपूर मात्रा में अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग मिल सकता है, जिसकी वजह से आप किसी भी काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं। अगर जमीन जायदाद से जुड़ा हुआ कोई विवाद चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। शाम के समय आप अपने घर में पूजा-पाठ, हवन, कीर्तन आदि करा सकते हैं, जिनमें परिजनों का आना जाना रहेगा। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी।