17 मई 2022 राशिफल: आज इन 2 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, वहीं इन्हें काम में मिलेगी सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 17 मई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। बड़े भाइयों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां खत्म होगी। आप जीवनसाथी के साथ मिलकर धार्मिक काम में सहयोग दे सकते हैं, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जो व्यक्ति नई नौकरी की तलाश में काफी दिनों से भटक रहे थे, उन्हें आज किसी कंपनी से ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार में आप व्यस्त रहेंगे। खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आर्थिक रूप से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जो व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक्स का बिजनेस कर रहे हैं, उनको आज अधिक मुनाफा प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। घर पर कोई रिश्तेदार आ सकता है, जिससे आपको अच्छा लगेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। खास व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता हासिल हो सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना चाहिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अगर आप कोई बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो सबसे पहले अच्छी तरह से सोच विचार करना जरूरी है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आज कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऑफिस में आपसे पिछले दिनों की रिपोर्ट ली जा सकती है। आपको किसी पारिवारिक काम से बाहर जाना पड़ सकता है, जिससे आप पूरा दिन व्यस्त हो सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। काम के फैलने की वजह से मेहनत भी अधिक करनी पड़ेगी। दोस्तों की पूरी सहायता मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कामकाज में आपको मन मुताबिक फल की प्राप्ति होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। इस राशि के विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। संतान के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। माताजी की पूरी मदद मिलेगी। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। आपकी कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आर्थिक रूप से लाभ पाने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कोई पुरानी बात आपके मन को बेचैन करेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सबसे पहले सोच विचार करना होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। आज आपको किसी दूसरों की सलाह पर ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में सफलता और नौकरी में तरक्की मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। किसी महिला मित्र के सहयोग से आपको धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अति उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। परिवार में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ऑफिस में एक्स्ट्रा समय देने से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आज आपको किसी भी प्रकार के विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। इसके साथ ही आप नए काम की योजना भी बनाएंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपनी सारी ऊर्जा अपने नए प्रोजेक्ट में लगाएंगे और अपने प्रयासों से दुगना भी करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे दिनों से विदेश में जाकर नौकरी करना चाह रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल फल प्रदान करने वाला है। आमदनी के स्रोत सामने आ सकते हैं। ऑफिस का काम रोजाना की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा हो जाएगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों से बेहद खुश रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आर्थिक लाभ की दृष्टि से किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। रोजगार के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। धर्म के कार्य में रूचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।