17 नवंबर 2021 राशिफल: आज इन 8 राशियों को मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 17 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद सुखद व्यतीत होने वाला है। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है तो उसका अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन धन संबंधित मामलों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहने वाला है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का रिश्ता मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक साबित होगा। व्यापार में लगातार सफलता हासिल होगी। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप अपनी मेहनत से धन कमाने में सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन शीघ्रता और भावुकता में आज किसी भी प्रकार का फैसला मत लीजिए अन्यथा आगे चलकर आपको पछताना पड़ सकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता हासिल होगी। दोस्तों की मदद से जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में विस्तार होगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए आज उत्तम प्रस्ताव आएंगे। खानपान में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की आवश्यकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में कुछ व्यक्ति आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं, आपको सतर्क रहना होगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी जरूरी काम को पूरा करने में धन खर्च करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अति उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को आमदनी के कुछ नए स्रोत हासिल होंगे, जिनको प्राप्त करके आपका मन बेहद खुश होगा। यदि जीवनसाथी से कोई वाद-विवाद चल रहा है तो आज उसका हल हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत राब हो सकती है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। पिताजी की सहायता से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। विषम परिस्थितियों में समझदारी से काम लीजिए। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की खूब कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। परिवार वालों को पूरा सहयोग मिलने वाला है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को तरक्की मिल सकती है। वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलेगी। कोई नई योजना आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है। अगर आप कहीं भी पैसा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें निश्चित फल की प्राप्ति होगी। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी में बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना कर सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन व्यापार की दृष्टि से बहुत ही अच्छा रहेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। मानसिक तनाव कम होगा। आप अपने जरूरी कामों पर फोकस कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि उसकी अचानक खराबी के कारण आपका धन खर्चा बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत बनी रहेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। संतान की शिक्षा को लेकर आपका मन काफी परेशान रहने वाला है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लीजिए। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलने वाला है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करने वाले हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है।