17 अक्टूबर 2021 राशिफल: इन 5 राशियों के आज सारे आसानी से होंगे काम, मिलेगी कोई शुभ सूचना

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 17 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। मन में छाए हुए निराशा के बादल दूर हो सकते हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीत सकते हैं. सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को कार्यालय में बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलने वाला है। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सफलतादायक रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आप अपने शत्रुओ पर विजय प्राप्त करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। नए नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है लेकिन आप किसी भी अनजान के ऊपर जल्दी से विश्वास ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को सफलता हासिल होगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, इसलिए इनको हाथ से मत जाने दीजिए। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जो आगे चलकर लाभ देगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप अपने कुछ रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। यदि आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। कुछ जरूरी काम में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपको सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मध्यम रूप से व्यतीत होने वाला है। परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। मनोरंजन के साधनों में अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मंगलमय रहने वाला है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप अपने मेहनत के दम पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। सांसारिक सुख के साधनों में बढ़ोतरी का दिन रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे। आपको अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखने की जरूरत है क्योंकि कोई वास्तु गुम या चोरी होने का भय है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप जरूरतमंदों की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छी सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। ऑफिस के काम समय पर पूरे कर सकते हैं। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। संतान के भविष्य से जुड़ी हुई कुछ योजनाओं पर भी आज आप निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। समाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपकी संपत्ति में इजाफा होने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। नया वाहन व मकान खरीदने की योजना बन सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। इससे आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। मानसिक परेशानियों से राहत मिलेगी। परिवार वालों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आप किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों की मदद मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। धन कमाने के नए-नए मार्ग हासिल होंगे। व्यापार में कोई लाभदायक समझौता हो सकता है, जिसका भरपूर लाभ मिलने वाला है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। मानसिक तनाव कम होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा। रुके हुए काम पूर्ण होंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। धन में वृद्धि होगी। काफी लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाएगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों की आज कुछ अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जो उनकी तरक्की के मार्ग में सहायक साबित होगी। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कानूनी मामलों से दूर रहना होगा। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन उत्तम व्यतीत होने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। संतान की शिक्षा से संबंधित चिंता दूर होगी। आपका मन प्रसन्न होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में यदि कोई निवेश करते हैं तो उसका आपको भरपूर लाभ मिलने की संभावना है। किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों का बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं।