18 अगस्त 2021 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों का समय थोड़ा रहेगा कठिन, सभी राशियों का पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 18 अगस्त 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सर्वश्रेष्ठ साबित होगा। अच्छे कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ किसी पार्टी की योजना बन सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज चारों तरफ का वातावरण मंगलमय रहने वाला है, जिसे देख कर आपका मन हर्षित होगा। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। खास व्यक्तियों के मार्गदर्शन से करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा, लाभदायक समझौते हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कानूनी मामलों में सफलता हासिल होगी। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता खत्म हो सकती है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन कुछ सामान्य नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा। सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलना जरूरी है। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लगातार तरक्की मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कामकाज के सिलसिले में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। पारिवारिक जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है परंतु आपकी आमदनी भी अच्छी रहेगी। कुछ कामों में थोड़ी मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। पुरानी चिंता दूर होगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी खास मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी, अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा नजर आ रहा है। व्यापार में थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि हानि होने की आशंका नजर आ रही है। कोई भी बड़ा समझौता करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। निवेश में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। पिताजी की सलाह आपके किसी काम में लाभदायक सिद्ध हो सकती है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। समाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपकी कोई बहुमूल्य वस्तु गुम सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान दीजिए। महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकते हैं। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। परिवार वालों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, कठिन विषयों पर जरूर ध्यान दीजिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज बेवजह की मानसिक चिंता उत्पन्न हो सकती है, जिसके चलते कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। कामकाज में सफलता पाने के लिए आपको कठिन संघर्ष करना पड़ेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है, जिसके कारण आपको गुस्सा भी अधिक आएगा, आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है, जल्दीबाजी ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अचानक भौतिक सुख-सुविधाओं के साधनों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो ठीक प्रकार से सोच-विचार जरूर करें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उन्नति से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आमदनी बढ़ेगी। भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगी। बच्चों की तरफ से चिंता कम हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है।