18 दिसंबर 2021 राशिफल: आज 5 राशि वालों के लिए शुभ फल लाया है दिन, पूरी होगी अधूरी मनोकामनाएं

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 18 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको धन से जुड़े हुए मामले में थोड़ा सतर्क रहना होगा। अगर आप पैसों का उधार लेन-देन कर रहे हैं तो थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। दोस्तों के साथ कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अति उत्तम रहेगा। किसी बड़े कार्य में आसानी से सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूर्ण होने की संभावना है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका अच्छा लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलने वाला है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। मानसिक चिंता दूर होगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, इसलिए इनका फायदा उठाना चाहिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। व्यापार में थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि नुकसान होने की संभावना है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से जांच-पड़ताल जरूर कर लीजिए ताकि भविष्य में परेशानी का सामना ना करना पड़े। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगे। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। भाई बहनों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन हंसी खुशी व्यतीत होगा। घर की परेशानियां दूर होंगी। आपकी सोच सकारात्मक रहने वाली है, जिससे आप कामकाज में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में की गई मेहनत रंग लाएगी। शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। व्यापार की बाधाएं दूर हो सकती हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप बेचैनी महसूस करेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले सोच विचार जरूर करें। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। फिजूलखर्ची पर लगाम रखें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अचानक कोई बड़ा लाभ हाथ लग सकता है। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहेगा। पैसों से जुड़े हुए मामले में आपको लाभ मिल सकता है। विशेष व्यक्तियों की मदद से करियर में आगे बढ़ेंगे। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप अपनी अधूरी मनोकामना को पूरा करने की कोशिश करेंगे जिसमें आपको काफी हद तक सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा वापस लेने में कठिनाई होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शानदार व्यतीत होगा। किसी महिला मित्र की मदद से लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। आपका मन पढ़ाई में लगेगा, विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे, जिससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। करियर के बारे में आप गंभीरता से सोचेंगे, जिसमें कुछ हद तक सफलता मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। किसी भी कार्य को करने में आप जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की जरूरत है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। लव पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।