18 फरवरी 2022 राशिफल: आज इन 5 राशि वालों के सपने होंगे पूरे, बढ़ेगी मान-प्रतिष्ठा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 18 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। पैसों का उधार लेन-देन ना करें अन्यथा हानि हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अचानक घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद उत्तम साबित होगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जो आगे चलकर आप के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। ज्यादातर मामलों में किस्मत पूरा साथ देगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान निकल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। आपका मुनाफा बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलता हुआ नजर आ रहा है लेकिन आज आपको दूसरों के कामों में हस्तक्षेप करने से बचना होगा। आप अपने काम से काम रखो। शत्रु पक्ष शांत रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दूसरों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। आप अपनी चतुराई से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतर रहेगा। शाम के समय दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। माता-पिता की तबीयत ठीक रहेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज रोजगार की दिशा में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन बहुत ही बेहतर नजर आ रहा है, क्योंकि उनको उनके किसी परिजन के द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है जिसमें उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। पैसों का उधार लेन-देन आज मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। विदेश में काम करने वालों का दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। आज आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। आज पैसों का उधार लेन-देन करना ठीक नहीं है अन्यथा धन हानि हो सकती है। दोस्तों की मदद से कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन कुछ खर्चों से भरा रहेगा। इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। कानूनी मामलों से दूर रहें। आपकी किसी संपत्ति में इजाफा हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने खान-पान पर ध्यान दीजिए, बाहर की चीजों से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। अधूरे काम पूरे होंगे। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। संतान की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन बेहद खुश रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बाकी के दिनों से काफी बेहतर साबित होगा। आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति का दिन रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने की पूरी संभावना बन रही है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। अगर आपका कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।