18 जनवरी 2022 राशिफल: आज इन राशि वालों की नौकरी की बाधाएं होंगी दूर, किस्मत का मिलेगा भरपूर साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 18 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको पैसों के लेनदेन में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। अगर आप किसी से पैसा उधार लेते हैं, तो आपको उसे उतार पाना काफी मुश्किल होगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान की तरफ से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कुछ पुरानी बीमारियों को लेकर आप काफी परेशान होंगे। घर के किसी छोटे सदस्य से आपको उपहार प्राप्त होने की संभावना है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। पिताजी की मदद से अधूरा काम पूरा हो सकता है। व्यापार में आ रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभदायक साबित होगा। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को आज अपने किसी दोस्त की मदद से व्यापार में लाभ के कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिन पर चलकर आप अपने धन को बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो पैसा वापस मिल सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। अचानक किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सरकारी नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम साबित होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत व्यक्तियों को सफलता मिलेगी। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभदायक समझौता हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उन्नति भरा रहेगा। कम मेहनत में आपको अधिक सफलता मिलने के योग हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। विरोधी शांत रहेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी आपकी हर संभव मदद करेगा। परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। कुछ लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को आज थोड़ा सतर्क रहकर आगे बढ़ना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। शाम के समय परिवार वालों के साथ बाहर खाने पीने की योजना बन सकती है। विदेश में काम कर रहे व्यक्तियों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभलकर रहें। कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा, इससे आपको लाभ मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। व्यापार में कुछ नया बदलाव करेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज शादीशुदा जिंदगी में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जिसका फायदा उठाना चाहिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने की वजह से मन प्रसन्न होगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार वालों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है क्योंकि आज उनके किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात कर सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जरूरी काम में ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कानूनी मामलों से दूर रहना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको सफलता मिलने के योग हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना सकते हैं, जिसके लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। दान-पुण्य में अधिक मन लगेगा। रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें आपको काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पुरे हो सकते हैं। आप परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। व्यापार में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।