18 मार्च 2022 राशिफल: आज इन 6 राशि वालों का भाग्यशाली रहेगा दिन, अधूरी इच्छाएं हो जाएंगी पूरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 18 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। वाहन प्रयोग में लापरवाही करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। नया वाहन खरीदने का सोच विचार कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी ना करें। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचना होगा। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों को शुभ सूचना मिलने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। पिछले अधूरे काम पूरे कर सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो इसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपनी फिजूलखर्ची पर थोड़ा लगाम रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। अचानक किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उन्नति से भरा रहेगा। प्रॉपर्टी के कामों में निवेश करना लाभदायक सिद्ध होगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपको अच्छा लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, उनको बहुत ही जल्द कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपने कामकाज में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार मिल लाभ पाने के लिए कठिन परिश्रम करने होंगे, लेकिन फिर भी आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिल पाएगा जिससे आपका मन थोड़ा दुखी हो सकता है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभा सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा आपका पैसा डूब सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। मानसिक शांति बनी रहेगी। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं, जहां आपको धन लाभ होने की उम्मीद नजर आ रही है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। दान पुण्य के कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। यदि संतान को कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही थी, तो उसमें आज सुधार होगा। आप किसी नए कार्यों को माता-पिता के आशीर्वाद से शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी सभी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। व्यापार में लाभ मिलने की उम्मीद है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। छोटे व्यापारियों को धन लाभ मिलने की संभावना है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को दूसरों से बातचीत करते समय उतना ही बोलना बेहतर रहेगा, जितना जरूरी हो। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को ऑफिस में अनुशासन तोड़ने से बचना होगा अन्यथा उन्हें सजा दी जा सकती है। आप आज कुछ नया करने का सोच विचार कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत खराब हो सकती है इसलिए थोड़ा ध्यान दीजिए। भाई बहनों की पूरी मदद मिलेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। मानसिक चिंता कम होगी। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियों में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की भरपूर कोशिश करेंगे जिसमें काफी हद तक सफलता हासिल होगी। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल सकारात्मक बनेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।