19 अगस्त 2021 राशिफल: आज ये 2 राशि वाले अपनी सेहत का रखें ख्याल, वहीं इन राशियों को होगा बड़ा धन लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 19 अगस्त 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक जरूरतों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आमदनी सामान्य रहेगी, इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। कामकाज में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। माता की सेहत में सुधार आएगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बन रही है। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। पूरे दिन आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कामकाज में अच्छा धन लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। दिन की शुरुआत खुशी के साथ होने वाली है। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है। परिवार का वातावरण सकारात्मक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे, प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मात्रा में लाभ की स्थिति नजर आ रही है। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खास व्यक्तियों से संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। संतान की तरफ से थोड़ी टेंशन रहेगी, आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहने वाले हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आप पैसा सही कार्य में खर्च करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके हाथ लग सकते हैं, इसलिए इनका पूरा फायदा उठाना चाहिए। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से दूसरे प्रभावित होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन धन संबंधित मामलों के लिए बेहद शुभ नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति और वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। पुराने दोस्तों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में तरक्की मिलेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपनी सेहत थोड़ी नरम-गरम नजर आ रही है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। सेहत के प्रति लापरवाही ना करें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी जरूरी काम को लेकर मन में बेचैनी उत्पन्न हो सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। अगर आप सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेंगे तो इससे आपको अच्छा लाभ मिलगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। किस्मत के सहारे आपके रुके हुए कार्य बनते चले जाएंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आर्थिक क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल होगी। आपके मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। आप ज्यादातर सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक नतीजा मिलने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। विदेश में काम कर रहे व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहने वाला है। व्यापार में लाभदायक स्थिति नजर आ रही है। लोगों से सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। दोस्तों में इजाफा होगा परंतु आप अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को नौकरी में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। थोड़ी मेहनत में अधिक सफलता मिलने की संभावना है। खास व्यक्तियों की मदद से करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ नहीं देगा। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले चल रहे हैं तो उनमें थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। आप अपनी चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य कीजिए, इससे आपको सफलता हासिल होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार वालों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।